
नोएडा। राजधानी दिल्ली के मयूर विहार से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाले 5.96 किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड प्रॉजेक्ट का काम नोएडा अथॉरिटी एक बार फिर से शुरू करने जा रही है।
इसलिए हुआ था काम बंद
आपको बता दें कि इस फ्लाईओवर प्रॉजेक्ट में काम पीडब्ल्यूडी से धनराशि न मिलने के कारण से हुआ था।
इसका काम अथॉरिटी ने जून 2020 में शुरू करवाया था, लेकिन दिसंबर के पहले सप्ताह में ही बोर्ड के निर्णय से बजट रुकने पर काम पर रोक लग गई थी।
अब उम्मीद है, इसका कार्य अक्टूबर में शुरू कर दिया जायेगा।
नोएडा अथॉरिटी अपने बजट से करवाएगी कार्य शुरू
नोएडा अथॉरिटी भी इस प्रोजेक्ट में अपना बजट एलोकेट कर पैसा लगाएगी। बताया जा रहा है कि लगभग 605 करोड़ रुपये के इस प्रॉजेक्ट में सरकार और नोएडा अथॉरिटी को 50-50 प्रतिशत लागत देनी है। जिसमे अभी कार्य को शुरू करने के लिए प्राधिकरण अपना पैसा लगवा कर निर्माण को शुरू करवाएगी।
इस प्रोजेक्ट में नोएडा अथॉरिटी करीब 73 करोड़ रुपये दे चुकी है और बाकी के 302 करोड़ रुपये शासन से पीडब्ल्यूडी को देने है। अभी तक प्रशासन द्वारा कोई किश्त नही दी गई है, जिसकी वजह से दिसंबर तक का टारगेट थोड़ा बढ़ सकता है।
7 साल पुराना है यह प्रॉजेक्ट
सेक्टर 15, 16 से लेकर 18, फिल्म सिटी एरिया की जरूरत के हिसाब से यह प्रॉजेक्ट 7 साल पहले तैयार हुआ था। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने बोर्ड को बताया है कि शहर के ट्रैफिक और दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी के लिए यह महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट है।
एनसीआर के लोगो के हितों से जुड़ा प्रोजेक्ट
परियोजना नोएडा के अलावा दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के हितों से जुड़ी है। लिहाजा, इसे दोबारा शुरू कराने का फैसला लिया गया। चिल्ला एलिवेटेड रोड पर नौ स्थानों से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। इसमें 5 रैंप सेक्टर-16, 18, 14, 15 व डीएनडी से जुड़ेगे। इसमें मुख्य प्रवेश व निकास पर तीन मुख्य रैंप होंगे। इसके अलावा एक प्रवेश मार्ग को पुल से जोड़ा जाएगा। महामाया फ्लाईओवर से 800 मीटर पहले एलिवेटेड रोड समाप्त हो जाएगा।
Updated on:
25 Sep 2021, 1:44 PM IST
Published on:
25 Sep 2021, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.