6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता ने डांटा तो कुएं में लगाई छलांग, बचाने के लिए छोटी बहन भी कूदी, दोनों की मौत

पिता की डांट से गुस्से में शादीशुदा बेटी कुएं में कूद गई, उसे बचाने के लिए छोटी बहन भी उसके पीछे कुएं में कूद पड़ी और दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
piccc.jpg

रायबरेली के शाम फूला में रहने वाले सुदर्शन मौर्य की अपनी बड़ी बेटी शिवकुमारी (27) से अपने लापता भाई मंचाराम को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकल गई और गुस्से में आकर कुएं में कूद गई। छोटी बहन चंद्रकांती (18) भी बहन को बचाने के लिए कुएं में कूद पडी़। तीसरी भी कूदने जा रही थी। वह झाड़ियों में फंसकर रूक गई। जिससे उसकी जान बच गई।

शिवकुमारी की शादी रायबरेली में कुछ समय पहले ही हुई थी। वह थोडे़ समय के लिए मायके आई हुई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जैसे ही दोनों बहने कुएं में कूदी। पूरे गांव में शोर मच गया। गांव के लोगों ने दोनों बहनों को कुएं से निकाला तब तक दोनों की मौत हो गई थी। उन्हे बचाने की कोशिश की पर नहीं बच पाई।


गांव वालों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस ने दोनों बहनों की बॉडी को कुएं से निकाला और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस मामले को परिवार की आपसी विवाद बता रही है। जो जांच में सामने आएगा पुलिस कार्रवाई करेगी।