
शायर अकबर इलाहाबादी से प्रयागराजी करने पर जानें क्या कहा प्रयागवासी,इतिहास के साथ किया गया खिलवाड़
प्रयागराज: इलाहाबाद के नाम से वर्षों से प्रसिद्ध जनपद को योगी सरकार ने प्रयागराज कर दिया, अब मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी को प्रयागराजी करने की कोशिश की गई। देश-दुनिया के लोग अब अकबर इलाहाबादी को अकबर प्रयागराजी के नाम से उत्तर प्रदेश उच्चत्तर शिक्षा सेवा आयोग की वेबसाइट पर बदले नाम को पढ़ेंगे। इलाहाबादी नाम के साथ बदलाव यूपीएचईएससी की वेबसाइट के 'एबाउट इलाहाबाद' वाले कॉलम में दर्ज किया गया है। प्रयागराज के लेखक, कवि और साहित्यकार नाराज है और इतिहास के साथ खिलवाड़ का आरोप भी थोप रहे हैं। लेकिन विवाद जब बढ़ा तो दोपहर तक यूपी उच्चत्तर शिक्षा आयोग ने फिर से अकबर प्रयागराजी के नाम को बदल दिया और अकबर इलाहाबादी कर दिया। सोशल मीडिया पर किये गए टिप्पणी से आयोग ने इतिहास के साथ किये गए छेड़छाड़ को वापस कर दिया।
एबाउट कलाम पर मिलता है इलाहाबाद का इतिहास
उत्तर प्रदेश उच्चत्तर शिक्षा सेवा आयोग की वेबसाइट पर 'एबाउट इलाहाबाद' करके एक कॉलम है जिसमें इलाहाबाद से जुड़े हुए इतिहास दर्ज है। इस पेज को क्लिक करने से खुलता है तो इसमें अकबर इलाहाबादी, तेग इलाहाबादी और राशिद इलाहाबादी के नाम के आगे टाइटल वर्षों से लगा था लेकिन अब इस टाइटल के साथ छेड़छाड़ करने के बाद प्रयागराजी कर दिया गया था। मशहूर शायर के नामों के साथ बदवाल करने से विवाद खड़ा हो गया है। इलाहाबादी से प्रयागराजी करने कवियों, साहित्यकारों और शायरों में आक्रोश है, लेकिन अब आयोग ने फिर से अकबर इलाहाबादी कर दिया है।
काम और पहचान के साथ हुआ खिलवाड़
वरिष्ठ समाजसेवी अभय अवस्थी ने कहा कि इलाहाबाद का नाम अकबर इलाहाबादी से प्रदेश ही बल्कि पूरे देश में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश उच्चत्तर शिक्षा आयोग ने नाम परिवर्तन करने की कोशिश किया लेकिन 29 दिसंबर को फिर से वेबसाइट पर नाम को वापस देने का काम किया। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी के काम से उनके नाम के साथ इलाहाबादी लगा था। आज भी युवा पीढ़ी अकबर इलाहाबादी के नाम से वाकिफ है।
यह है अकबर इलाहाबादी का परिचय
अकबर इलाहाबादी ने 1846 में जिले के बारा में एक परिवार में जन्म लिया था। बचपन में उनका नाम सैयद अकबर हुसैन था और उनके पिता का नाम सैयद तफज्जुल हुसैन था। अकबर इलाहाबादी ने प्राथमिक शिक्षा घर पर पिता से प्राप्त की। इसके बाद विधि के पढ़ाई करने के बाद बतौर सरकारी कर्मचारी कार्यरत रहे। अकबर इलाहाबादी इसके साथ ही कविता और शायर भी लिखा करते थे। वह आशावादी और हास्य कवि थे। अलनी रचनाओं के दम पर उनकी पहचान अकबर इलाहाबादी के नाम फेसम पूरे देश में हो गया।
वेबसाइट को किया गया था हैक
अध्यक्ष यूपीएचईएससी शरण विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वेबसाइट को हैक किया गया था। जैसे ही जानकारी मिली नाम का परिवर्तन पुनः वापस कर दिया गया है। साइबर क्राइम के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया है।
Published on:
29 Dec 2021 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
