वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिले में ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी जो दिल्ली चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। बैठक की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बागपत जिले की सीमा किसी भी स्थान पर दिल्ली से नहीं मिलती है, लेकिन इसके बाद भी बागपत पुलिस जनपद के ऐसे अपराधियों पर नजर रखेंगी, जो दिल्ली में जाकर चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में अपराधियों की सूचियों का भी आदान प्रदान किया गया। बागपत में दिल्ली के दो अपराधी अतुल निवासी व जुल्फिकार उर्फ मुल्ला वांछित हैं। उन दोनों के नाम दिल्ली पुलिस को दे दिए गये है। जबकि बागपत के आठ अपराधी दिल्ली पुलिस के रड़ार पर हैं, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। इनकी सूची दिल्ली पुलिस ने बागपत पुलिस को सौंपी है। एएसपी ने बताया कि उन पर पुलिस पैनी नजर रखेगी।