
मुजफ्फरनगर । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से (Weather) मौसम बिगड़ गया है। इसी के चलते गुरुवार को (West UP) वेस्ट यूपी के जिलों में सुबह होते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन ने तीन दिन तक (School Closed) स्कूल बंद करने के आदेश दे दिये हैं। यह आदेश ठंड बढऩे के चलते जारी किये गये। जिसके तहत एक से आठवीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किये गये है।
ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सुनाया छुट्टी का आदेश
गुरुवार को हुई तेज बारिश और ठंडी हवा के चलते जिले में तेजी से तापमान गिर गया। ऐसे में स्कूल जाने वाले नौनिहालों को इस से बचाने के लिए डीएम ने जिले में तीन दिनों तक स्कूल बंद करने के आदेश दिये है। तीन दिन यानि 17 से 19 जनवरी तक जिले के सभी एक से आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
बीएसए ने स्कूलों में भेजे छुट्टी के आदेश, कई जगह बदला गया समय
वहीं बीएसए ने जिले के सभी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों की छुट्टी के आदेश दिये है। इसके साथ ही इस दौरान स्कूल खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अब 20 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। इसके साथ ही वेस्ट यूपी के कई जिलों में ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। स्कूल सुबह सात या आठ की जगह नौ बजे खुलेगा।
Published on:
16 Jan 2020, 4:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.