गुरुवार को सुबह होते ही वेस्ट यूपी के बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह 4 से 8 बजे के बीच बारिश हुई। सुबह से ही मेरठ समेत पूरे पश्चिम उप्र का मौसम बिगड़ा हुआ है। हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंड बढ गई है। पश्चिमी और मध्य विक्षोभ के कारण हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं। वही मेरठ में सुबह 4 बजे के बाद से कई स्थानों पर मूसलाधार बरसात के साथ ओले पड़े हैं।