24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमिश्नरी लागू होने के बाद यह IPS अधिकारी पति पत्नी को मारेगा सैल्यूट, जाने क्या है मामला

Highlights एक ही जिले में तैनात होंगे पुलिस अधिकारी दंपति पत्नी डीसीपी तो पति नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर है तैनात हरियाणा के रहने वाले है आईपीएस दंपति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 17 Jan 2020, 8:35 PM IST

ips.jpg

नोएडा। जिले में कमिश्नरी लागू होने के बाद पुलिस अधिकारियों की तैनाती के बीच एक IPS दंपति के साथ अलग ही संयोग बना है। इसकी वजह दोनों की यहां एक ही जिले में तैनाती होना है। इसके साथ ही पत्नी (DCP) डीसीपी और पति अपर पुलिस उपायुक्त होंगे। ऐसे में पत्नी के सीनियर अधिकारी होने के चलते ड्यूटी के दौरान IPS पति को उन्हें सेल्यूट भी मारना होगा। जी हां, बात कर रहे हैं जिले में नियुक्त हुई DCP डीसीपी वृंदा शुक्ला और नोएडा में पहले से तैनात एसपी सिटी अंकुर अग्रवाल की। दोनों IPS OFFICER पति-पत्नी हैं।

लाखों की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट में पेश हुए सपा विधायक, जज ने दी अंतरिम जमानत- देखें वीडियाे

एक माह पहले ही नोएडा में एसपी सिटी के पद पर IPS अंकुर अग्रवाल को मिली थी तैनाती

दरअसल एक माह पहले ही आईपीएस अंकुर अग्रवाल को जिले में एसपी सिटी के पर तैनाती मिली थी। वही उनकी पत्नी वृंदा शुक्ला लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। अब कमिश्नरी सिस्टम लागू होने पर वृंदा शुक्ला को जिले में डीसीपी के पद पर तैनाती मिली है। अंकुर अग्रवाल और उनकी डीसीपी वृंदा शुक्ला हरियाणा स्थित अंबाला के रहने वाले हैं। वृंदा शुक्ला अंकुर अग्रवाल से 2 साल सीनियर हैं। वह 2014 बैच के नागालैंड कैडर के आईपीएस हैं। वही अंकुर अग्रवाल 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

भाभी की बहन ने शादी करने से किया इनकार तो प्यार में पागल देवर ने सरेराह युवती की काट दी गर्दन, भीड़ ने दबोचा- देखें वीडियो

शादी के बाद नागालैंड से यूपी कैडर में आ गये

अंकुर अग्रवाल से शादी होने के बाद वृंदा शुक्ला नागालैंड कैडर से उत्तर प्रदेश कैडर में आ गई। वृंदा शुक्ला नागालैंड में एसपी रह चुकी हैं। वृंदा शुक्ला ने वर्ष 2019 में कैडर ट्रांसफर ले लिया था। इसके बाद से वह लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम शुरू होने के बाद यहां 7 डीसीपी की तैनाती हुई थी। इनमें एक वृंदा शुक्ला भी हैं। बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने इन्हें महिला सुरक्षा का डीसीपी नियुक्त किया है।

दिल्ली चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने बनाया स्पेशल प्लान, बागपत पुलिस अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

महिला से जुड़े अपराध की डीसीपी वृंदा शुक्ला को मिली जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वृंदा शुक्ला को डीसीपी महिला सुरक्षा बनाया गया है। नोएडा में महिला सुरक्षा को लेकर काफी वारदातें हो चुकी है। इस कारण महिला सुरक्षा डीसीपी का पद बहुत ही महत्वपूर्ण है। नोएडा आईटी सिटी और औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां लाखों की संख्या में महिलाएं कामकाजी हैं।