उन्होंने बताया कि यदि वह वाहन चालक 10 से 20 किलोमीटर के दायरे में रहता है और उसे अपना वाहन टोल पार करने के लिए 24 घंटे में आना जाना होता है, तो ऐसे वाहन चालकों को भी फास्ट टैग (FASTag) ही बनवाना पड़ेगा। उन्हें फास्ट टैग के जरिए ही छूट मिलेगी। गर्ग ने बताया कि अब सभी वाहन चालकों को जल्द से जल्द फास्ट टैग बनवा लेने चाहिए। जिस वाहन पर फास्ट टैग लगा होगा, वह आसानी से टोल पार कर पाएगा। वरना काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब स्थानीय लोगों को भी अपने वाहनों पर फास्ट टैग लगाना अनिवार्य है।