7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Akanksha Dubey Suicide: 5 करोड़ के लिए हुई आकांक्षा की हत्या! जानें कौन दे रहा था धमकी?

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। आकांक्षा की मां ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या हुई है।

2 min read
Google source verification
akanksha5.jpg

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां ने कहा कि मेरी बेटी बहुत बहादुर थी, वो आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या हुई है। उन्होंने इसका आरोप आरोप एक भोजपुरी गायक पर लगाया। वहीं, मामा का कहना है क‌ि समर सिंह ने 5 करोड़ रुपये ल‌िए थे। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देता था।

आकांक्षा दुबे की मां मधु और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मृतका की मां मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी।

आकांक्षा को पिटता था भोजपुरी गायक
आकांक्षा की मां ने बताया क‌ि 21 मार्च को समर और आकांक्षा के बीच विवाद हुआ था। समर सिंह के भाई ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी दी थी।

उन्होंने काम के बदले पैसे न देने के भी आरोप लगाए। कहा क‌ि दूसरे के साथ काम करने पर भोजपुरी गायक टॉर्चर करता था। फिल्म में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। रो-रो कर आकांक्षा ने सबकुछ उन्हें बताया था।

21 मार्च को दी थी धमकी
बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक के भाई का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। जिस भोजपुरी गायक पर आरोप है वो रविवार से ही गायब है।

मामा ने बताया क‌ि समर स‌िंह ने आकांक्षा के 5 करोड़ रुपये भी लिए हुए थे। जब वो अपने पैसे मांगती थी तो उसे मार डालने की धमकी देता था। या फिर बात टालमटोल कर देता था। आरोप लगाया कि समर सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

आकांक्षा ने रात में की थी पार्टी
आकांक्षा ने शनिवार रात मंडुआडीह स्थित एक क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी की थी। अधिक नशे में होने के कारण आकांक्षा का दोस्त उसे सारनाथ स्थित होटल छोड़ने आ रहा था। रास्ते में आकांक्षा का एक और करीबी युवक मिल गया। उसने अपनी कार से आकांक्षा को होटल तक पहुंचाया था। कुछ देर कमरे में रहने के बाद चला गया था। रविवार सुबह आकांक्षा मृत मिलीं।