31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सभी दलों में मचेगी खलबली, आईएएस बादल चटर्जी इस पार्टी से लड़ सकते मेयर पद का चुनाव

रिटायर्ड आईएएस के नाम से भ्रष्टाचारियों में रहता था खौफ, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 18 Oct 2017, 7:45 PM IST

रिटायर्ड आईएएस बादल चटर्जी

रिटायर्ड आईएएस बादल चटर्जी

वाराणसी. यूपी के नगर निगम व मेयर चुनाव में उतरने का ऐलान करने के बाद आप पार्टी ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आप पार्टी ऐसे प्रत्याशियों को टिकट देना चाहती है जिनका बेदाग कॅरियर व ईमानदारी भरी जिंदगी लोगों के लिए नजीर हो। इसी क्रम में आप पार्टी ने इलाहाबाद मेयर पद के चुनाव के लिए ऐसे प्रत्याशी को उतराने की तैयारी में है, जिसका नाम सुनते ही भ्रष्टाचारियों में खलबली मच जाती थी। पार्टी व प्रत्याशी के बीच में वार्ता जारी है और सब कुछ सही रहता है तो आप पार्टी जल्द ही इलाहाबाद मेयर पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है।
यह भी पढ़े:-फूलपुर संसदीय सीट पर अपना दल ने लिया निर्णय, जानिए बीजेपी की मिलेगी राहत या आयेगी आफत



आप पार्टी ने इलाहाबाद के मेयर पद पर रिटायर्ड आईएएस बादल चटर्जी को प्रत्याशी बनाने की तैयारी की है। इस संदर्भ में दोनों पक्षों में वार्ता हो रही है और इस बात की प्रबल संभावना है कि बादल चटर्जी आप पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। इलाहाबाद के मूल निवासी बादल चटर्जी यहां के कमिश्रर भी रह चुके हैं और प्रदेश के कई जिलों में बड़े प्रशासनिक पद पर रह चुके हैं और जिस विभाग में भी गये हैं वहां की गंदगी साफ करने के साथ ही भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस दी थी, जिसके बाद से ही बादल चटर्जी का नाम ईमानदार अधिकारियों के रुप में लिया जाता है। आप पार्टी के नेता अधिकारिक रुप से कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों ने इस बात की पृष्टि कर दी है कि बादल चटर्जी को इलाहाबाद मेयर पद का प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़े:-आधा घंटे में तीन बार आकर बदमाशों नेगोली चला कर की हत्या, नहीं पहुंची सीएम योगी की पुलिस

बीजेपी मंत्री की पत्नी है इलाहाबाद की मेयर
बीजेपी मंत्री नंदगोपाल नंदी की पत्नी श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ही इलाहाबाद की मेयर है। अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बसपा के टिकट से इलाहाबाद मेयर पद का चुनाव जीता था उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गयी थी बाद में अपने पति के साथ बीजेपी की सदस्या ले ली है।
यह भी पढ़े:-दीपावली व धनतेरस पर कालाधन से खरीदारी करने वालों की ऐसे पहचान कर रहा आयकर विभाग

वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं बादल चटर्जी
रिटायर्ड आईएएस बादल चटर्जी वर्ष २०१७ में इलाहाबाद के उत्तरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। निर्दल प्रत्याशी के रुप में बादल चटर्जी को अधिक सफलता नहीं मिली थी लेकिन उनकी ईमानदारी व नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और इलाहाबाद के लोगों को आज भी बादल चटर्जी के कमिश्रर पद का कार्यकाल याद है जब उन्होंने चिकित्सकों की मानमानी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करके गरीबों को बड़ी राहत दिलायी थी।
यह भी पढ़े:-फूलपुर संसदीय सीट का उपचुनाव होगा रोचक, कांग्रेस इस कद्दावर ब्राह्मण नेता पर लगा सकती दांव