1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में देव दीपावली के दिन धनवर्षा, 80 करोड़ से अधिक का होगा कारोबार

बजड़े व होटल पर ही खर्च होंगे 25 करोड़ से अधिक, सीएम योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं घाटों का भ्रमण, प्रवासी सम्मेलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लगायी ताकत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 21 Nov 2018, 1:08 PM IST

Dev Diwali

Dev Diwali

वाराणसी. देव दीपावली पर बनारस पर धनवर्षा होगी। इस बार 80 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। होटल के साथ बजड़े की ही बुकिंग 25 करोड़ पार कर चुकी है। इस बार की देव दीपावली बेहद खास होने वाली है। गंगा घाट पर ही चार लाख से अधिक की भीड़ जुटने की संभावना है। जिला प्रशासन ने भी देव दीपावली को खास मनाने के लिए कमर कस ली है। पर्यटन विभाग खुद ही एक लाख से अधिक दीए लेकर घाटों को जगमग करेगा।






बनारस के लिए देव दीपवाली आस्था के साथ बड़ा करोबारी मौका बन कर उभरा है। प्रति वर्ष 10 से 15 प्रतिशत तक करोबार में बढ़ोतरी हो रही है। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार ने प्रवासी सम्मेलन को लेकर दुनिया में भर में बनारस की नये सिरे से ब्रांडिंग की है जिसका असर देव दीपावली पर दिख रहा है। छोटे से लेकर बड़े होटल के सारे कमरे बुक हो चुके हैं। नाव व बजड़े तक खाली नहीं है। मल्लाहों ने अपनी नाव को पेंट करने के बाद उसे सजाना शुरू कर दिया है। कौन बजड़ा किस घाट पर लगेगा यह तक तय हो चुका है। 22 नवम्बर से देव दीपावली को देखने के लिए पर्यटकों का आना शुरू हो जायेगा और 23 नवम्बर की रात में बनारस में गंगा के आंचल में दीए की आकाशगंगा सजने के साथ ही लक्ष्मी की भी धनवर्षा होगी।

80 करोड़ से अधिक का करोबार होने की उम्मीद
नाव, बजड़ा, होटल, लॉज- 30 करोड़ से अधिक, टूर एंड ट्र्रैवेल्स- 4 करोड़ से अधिक, आतिशबाजी-80 लाख से अधिक, माला-फूल-25 लाख से अधिक, सरसो का तेल-5 लाख से अधिक, बनारसी साड़ी व्यवसाय-5करोड़ से अधिक, पीतल के बर्तन व मूर्तियां-50 लाख से अधिक, खान पान- दो करोड़ से अधिक, पर्यटकों की मार्केटिंग-2 करोड़ से अधिक। इसके अतिरिक्त दीए, घाट का करोबार, कलाकारों की फीस, घाट की सजावट, बजड़े पर बना मंच, 84घाट के साथ 34 तालाब पर भी सजावट आदि की कीमत भी करोड़ों में है।

गंगा में दिखेंगे 1000 से अधिक बजड़े व नाव
देव दीपावली के दिन गंगा में एक साथ 1000 से अधिक बजड़े व नाव तैरते हुए दिखेंगे। इस दिन गंगा पर ट्रैफिक लोड बहुत बड़ जाता है। गंगा में नौका विहार करते हुए देव दीपावली देखना का अनुभव बेहद अद्भृत होता है इसके चलते देव दीपावली के दिन एक भी नाव व बजड़ा खाली नहीं रहता है।

राजघाट पर होगा लेजर शो के माध्यम से राष्ट्रधर्म व गंगा के मर्म को दिखाया जायेगा
देव दीपावली पर इस बार राजघाट पर लेजर शो का आयोजन किया जायेगा। लेजर शो के माध्यम से राष्ट्रधर्म व गंगा का मर्म दिखाया जायेगा। १६ घाटों पर नृत्य-संगीत का भी आयोजन होगा। कलाकारों को ४० मिनट का मौका दिया जायेगा। देशी व विदेशी पर्यटकों को लिए खास कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं गंगा घाटों का पैदल भ्रमण
सीएम योगी आदित्यनाथ इस बार देव दीपावली की भव्यता देखने के लिए बनारस में रहेंगे। सूत्रों की माने तो सीएम योगी आदित्यनाथ खिड़किया घाट से घाटों का भ्रमण कर सकते हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट के सतुआ बाबा आश्रम भी जायेंगे। राजघाट पर लेजर शो देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बनारस के घाट पर भ्रमण करेंगे।

सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने देव दीपावली को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये हैं। गंगा के दोनों पार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। प्रमुख घाटों पर सादे वेश में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है। मेडल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को घाट पर प्रवेश दिया जायेगा। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम के साथ पीएससी के गौताखोरों की भी गंगा में ड्यूटी लगायी गयी है।

सूर्यास्त होते ही जल उठेंगे पांच लाख दीए
देव दीपावली पर सूर्यास्त होते ही दीए को जला दिया जाता है। इस बार बनारस में रिकॉर्ड पांच लाख दीए जलाने की तैयारी की गयी है। पूर्णिमा के दिन आसमान में एक तरफ पूरा चांद दिखायी देता है तो दूसरी तरफ काशी के घाट पर जलते हुए दीए को देख कर प्रतीत होता है कि आसमान को छोड़ कर आकाशगंगा जमीन पर उतर गयी है।

दो घंटे के लिए थम जाता है शहर
बनारस में देव दीवाली के दिन दो घंटे के लिए शहर थम जाता है। शाम को पांच से सात बजे तक शहर की बड़ी भीड़ घाट पर ही उमड़ जाती है। अनुमान के मुताबिक गंगा घाट पर तीन लाख से अधिक भीड़ हेाने की संभावना है इसमे देशी व विदेशी दोनों ही तरह के पर्यटक शामिल रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश