1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बेहद कम पैसे में देख सकेंगे फिल्म, भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन खोलने जा रहे है 5000 जादूज सिनेमा घर
Play video

बेहद कम पैसे में देख सकेंगे फिल्म, भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन खोलने जा रहे है 5000 जादूज सिनेमा घर

पिंडरा में खुला पहला जाजूद सिनेमा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 6 Oct 2018, 12:19 PM IST

वाराणसी. भोजपुरी फिल्मों के सुपस्टार रवि किशन शुक्रवार को वाराणसी में थे। यहां उन्होंने जादूज सिनेमा की शुरूआत करते हुए कहा कि वह देशभर के ग्रामीण कस्बों में इस तरह के पांच हजार सिनेमा घर बनाना चाहते है। साथ ही प्रदेश व बिहार में पांच सौ जादूज सीनेमा घर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जानूद सिनेमा बनाने का मकसद सिनेमा को गांव में लेजाना है। ज्यादातर गांव के लोग सिनेमा देखने शहर नहीं आ पाते, अब वह गांव के आस पास ही सिनेमा देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि वह जादूज सिनेमा के माध्यम से एक ओर भोजपुरी सिनेमा जगत को जहां नई उंचाई मिलेंगी वहीं इस सिनेमा घर के माध्य में सामाजिक मुद्दों व सरकार की योजनाओं पर छोटे छोटे वीडियो के माध्यम से समाज में जागरुकरता लाएगें। यह सिनेमा घर शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना अहम योगदान देगा।


पिंडरा में खुला पहला जादूज सिनेमा


भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन ने वाराणसी के तेलियाबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि वाराणसी के पिडरा क्षेत्र में पहला जाजूद सिनेमा की ओपनिंग शुक्रवार को फिल्म “सनकी दरोगा” की प्रीमियर के साथ हुई। उन्होंने बताया कि वह जौनपुर केराकत तहसील के छोटे से गांव बिसुहिं बाराई से आते है। बचपन में फिल्में देखने के लिए उन्हें या तो शहर जाना पड़ता था या बनारस आना पड़ता था। इस दौरान उन्हें तकरीबन दो घंटे का वक्त लग जाता था। वहीं अब गांव में सिनेमा पहुंचने के बाद लोगों को शहर नहीं जाना होगा।


यह होगी इसकी खासियत


जादूज सिनेमा शहर की बजाय गांव व कस्बों में खोला जाएगा। यह 75 सीट के साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमा होगा। साथ ही यह पूरीतरह से वातानुकूलित होगा और टिकट बेहद ही सस्ता होगा। देशभर में पांच हजार व यूपी और बिहार में पांच सौ जादूज सिनेमा घर बनाए जाएगें। यहां खाने पीने के लिए भी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

क्यों बनाया जा रहा जादूज सिनेमा


भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन ने बताया कि भोजपुरी फिल्मों को समय पर स्क्रीन नहीं मिल पाती। जिसकारण देशभर में पांच हजार तो यूपी व बिहार में पांच सौ जादूज सिनेमा खोलने जा रहे। इस सीनेमा घर में फिल्मों के साथ साथ बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखकर भी वीडियो दिखाया जाएगा। एक अच्छे समाज के निर्माण में यह अपनी अहम भूमिका निभाएगा।