
PM Narendra Modi
वाराणसी. बीजेपी में इसलिए पीएम नरेन्द्र मोदी का डंका बजता है जहां पर पीएम मोदी नहीं गये वहां पर पार्टी को हार मिलती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण राजस्थान व मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव है। ऐसे में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी दिक्कत गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव है जहां पर भी पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने नहीं जायेंगे।
यह भी पढ़े:-बनारस में होली पर बना मोदी, योगी, मायावती , सोनिया व मुलायम को लेकर गाना, विदेशी भी ले रहे मजा
यूपी चुनाव के समय बीजेपी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन जैसे ही पीएम मोदी ने चुनावी दौरा करना शुरू किया तो बीजेपी फायदे में आ गयी। इसके बाद यूपी चुनाव में पार्टी को पहली बार इतना प्रचंड बहुमत मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अपनी सीट क्रमश: गोरखपुर व फूलपुर से इस्तीफा दे दिया है इसके बाद इन सीटों पर ११ मार्च को उपचुनाव होने वाले हैं इन सीटों पर चुनाव प्रचार करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी नहीं आयेंगे। अब देखना है कि बीजेपी इन सीटों पर कैसे कमल खिला पाती है।
यह भी पढ़े:-होली पर घर जाने वालों को लग रहा झटका, ट्रेन व बस में नहीं मिल रही जगह
जहां मिल सकती थी तीन सीट, वहां पर पीएम मोदी ने दिलायी आठ सीट
पीएम नरेन्द्र मोदी का ही जादू था कि उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में बीजेपी को पहली बार सभी आठ सीटों पर जीत मिली है। यूपी में बीजेपी के मंत्री व विधायक भले ही दिखाते हैं कि वह जीत कर आये हैं लेकिन सच्चाई कुछ और है। बनारस में बीजेपी का तीन सीट मिलती दिख रही थी और विरोधी दलों ने पहले ही पीएम मोदी के विकास मॉडल पर निशाना साधना शुरू कर दिया था बाद में पीएम मोदी तीन दिन यहां पर रुक कर चुनाव प्रचार किये थे और सभी आठों सीट जीत कर बीजेपी ने रिकॉर्ड बनाया हुआ है। बीजेपी को पास पीएम मोदी जैसा बड़ा अस्त्र तो है लेकिन इसका उपयोग उपचुनाव में नहीं किया जा सकता है। बीजेपी के लिए दो कारणों से उपचुनाव जीतना जरूरी है पहला तो इन सीट के जाने से बीजेपी को अकेले बहुमत खतरे में पड़ जायेगा। दूसरा कारण यह बताना भी है कि यूपी में सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ऐसे नेता बनते जा रहे हैं जो बिना पीएम मोदी के सहयोग के ही अपनी पार्टी का चुनाव जीता सकते हैं।
यह भी पढ़े:-गजब जब चलती ट्रेन से बोगी छोड़ कर इंजन हुआ रवाना तो यात्रियों ने किया हंगामा, रेलवे में मचा हड़कंप
Published on:
1 Mar 2018, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.