
BJP
वाराणसी. बीजेपी ने सपा व बसपा के गढ़ में सूची जारी करके धमाला मचाया हुआ है। बीजेपी को शहर की पार्टी माना जाता है और सपा व बसपा की अधिक ताकत ग्रामीण क्षेत्र में दिखती है। बीजेपी ने नगर पालिका के साथ नगर पंचायत पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
यह भी पढ़े:-क्या राजा भैया से काम आयेगी बीजेपी की नजदीकियां, पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
बीजेपी को ग्रामीण क्षेत्रों में विजय मिलती है तो पार्टी का नया चुनावी समीकरण मजबूत होगा। संसदीय चुनाव २०१४ में पहली बार बीजेपी को ग्रामीण क्षेत्रों से बंपर वोट मिले थे, जिसके चलते देश में पहली बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयी है। इसके बाद यूपी चुनाव २०१७ में मिली जीत ने इस बात की मुहर लगा दी है कि पार्टी का जनाधार गांव में भी मजबूत हो रहा है। इसी बात से उत्साहित बीजेपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर खास लोगों को प्रत्याशी बनाया है। यदि इन सीटों पर बीजेपी को जीत मिलती है तो सपा व बसपा के लिए खतरे की घंटी बज जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम के संसदीय क्षेत्र में नगर निगम चुनाव से पहले भगवा सेना की बड़ी हार, सपा ने जीता चुनाव
जानिए बीजेपी ने किन नगर पांचयत सीटों पर जारी की प्रत्याशियों की सूची
गाजीपुर नगर पंचायत क्षेत्र
सादात- श्रीमती प्रमिला यादव
जंगीपुर- श्रीमती शैलकुमारी मद्धेशिया
बहादुरगंज- प्रत्याशी पर निर्णय नहीं
सैदपुर- श्रीमती अनिता बरनवाल
दिलदार नगर- सोनू कुमार गुप्ता
कौशांबी नगर पंचायत क्षेत्र
मझंनपुर- आशीष कुमार
करारी- श्रीमती रानी
सराय अकिल- शिवदानी
चायल- मक्खन लाल केशरवानी
सिराथू- प्रशांत केशरी
अझुआ- बड़ेलाल कोरी
सहयोगी दलों को झटका है बीजेपी का प्रत्याशियों की सूची जारी करना
बीजेपी ने नगर पंचायत की सूची जारी करके प्रत्याशियों को तगड़ा झटका दिया है। गाजीपुर के एक नगर पंचायत पर बीजेपी ने प्रत्याशी की सूची जारी नहीं की है। यह सीट गठबंधन के दल सुभासपा को दी जायेगी। या फिर बाद में प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। बीजेपी के सहयोगी दल जिस तरह से नगर निगम चुनाव लडऩे की तैयारी की थी उससे साफ हो गया है कि अब बीजेपी उन्हें मन माफिक सीट नहीं देने वाली है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बीजेपी को लग सकता झटका
Published on:
4 Nov 2017, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.