6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दीपावली भाजपा समर्थकों को खूब पसंद आ रहा कमल लैम्प, इतनी है कीमत

कुंभ कलश लैम्प भी लोगों को आ रहा पसंद
less than 1 minute read
Google source verification
इस दीपावली भाजपा समर्थकों को खूब पसंद आ रहा कमल लैम्प,  इतनी है कीमत

इस दीपावली भाजपा समर्थकों को खूब पसंद आ रहा कमल लैम्प, इतनी है कीमत

वाराणसी. दीपावली के मौके पर शहर के चौक स्थित कर्णघंटा गली में लोगों की चहलकदमी और रौनक खासा बढ़ गई है। दीपावली पर घर में सजावट करने के शौकीन यहां सजावटी सामान लैम्प, झालर, रंगीन पेपर, रंगोली पाउडर, तहर तरह के स्टीकर आदि की खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। कर्णघंटा गली स्थित दुकानदार गोपाल चक्रवाल बतातें है कि दीपावली पर वैसे तो सभी तरह के सजावटी सामानों की मांग हैं। लेकिन इसबार नए सजावटी सामानों की बात की जए तो “कमल लैम्प और कुंभ कलश लैम्प मार्केट में नया है” खास बात यह है कि इसे बीजेपी समर्थकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा। इसके साथ-साथ लोगों को कुंभ कलश भी पसंद आ रहा है।

दौ सौ से लेकर चार सौ तक की रेंज में “कमल लैम्प और कुंभ कलश लैम्प" है उपलब्ध

दुकानदार गोपाल चक्रवाल बताते है, कमल लैम्प और कुंभ कलश लैम्प बाजार में दौ सौ से लेकर चार सौ तक की रेंज में है उपलब्ध। उन्होंने यह केरल मंगाया है। अन्य लैम्प की तरह इस लैम्प में भी बल्ब लगाया जा सकता है। रात में बल्ब लगने पर तो यह और भी शानदार दिखता है। इसकी बनावट और रंग लोगों को जहां खुद ही अपनी ओर आकर्शित कर ले रही है। वहीं बीजेपी समर्थक इसे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे है। इसके साथ साथ कुंभ कलश लैम्प भी नया है। जिसे लोग खासा पसंद कर रहे है। पहला आर्डर खत्म हो गया है और मंगाया हैं।

कमल लैम्प की मांग ज्यादा

बाजार में यू तो तरह तरह के आकर्षक लैम्प मौजूद हैं। लेकिन कमल लैम्प के बारे में चक्रेश कहते है, यह इसबार यह नया प्रयोग है। इसे लेकर लोगों में तो रूचि है ही लेकिन बीजेपी समर्थक ज्यादा पसंद कर रहे। उन्होंने बताया कि इसे केरल में तैयार किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग