1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी को उतराने से पहले बीजेपी पहुंची खुफिया विभाग की शरण में

सभी दलों की स्थिति की जानकारी देने को कहा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Oct 2017, 8:31 PM IST

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी को उतराने से पहले बीजेपी पहुंची खुफिया विभाग की शरण में

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी को उतराने से पहले बीजेपी पहुंची खुफिया विभाग की शरण में

वाराणसी. बीेजेपी ने यूपी नगर निगम चुनाव जीतने के लिए सारी ताकत लगा दी है। चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है और बड़े दलों ने प्रत्याशी के नाम की सूची तक जारी नहीं की है। बीजेपी के लिए यह चुनाव बेहद खास है। संसदीय के बाद यूपी विधानसभा में मिला प्रचंड बहुमत को बचाये रखने के लिए बीजेपी अब खुफिया विभाग के शरण में पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए चक्रव्यूह होगा तैयार, महागठबंधन का पहला ट्रायल इस सीट के मेयर चुनाव में



बीजेपी ने खुफिया विभाग से सभी दलों की स्थिति की जानकारी मांगी है। शासन की तरफ से आये निर्देश में कहा गया है कि जिलेवार भगवा पार्टी की नगर निगम चुनाव में संभावित स्थिति की जानकारी दी जाये। किस जिले में किस पार्टी के अधिक सभासद जीत सकते हैं यह भी बताया जाये। शासन का निर्देश मिलने के बाद से खुफिया विभाग के लोग सक्रिय हो गये हैं और जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जायेगी।
यह भी पढ़े:-निकाय चुनाव की तिथि घोषित, जानिए किस जिले में कब होगा मतदान

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पर विशेष ध्यान
बीजेपी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है। बनारस के मेयर पद को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। काशी में १९९५ में से मेयर का चुनाव हो रहा है और अभी तक बीजेपी प्रत्याशी का ही इस सीट पर कब्जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते बीजेपी यहां की सभी स्थिति की रिपोर्ट ले रही है। स्थानीय मुद्दे, लोगों की मांग, जातिगत समीकरण आदि सभी की जानकारी जुटायी जा रही है ताकि किसी भी हाल में इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा जाये।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को झटका दे सकता है यह दल, लड़ सकता चुनाव

खुफिया विभाग हुआ सक्रिय, लोगों से ली जा रही राय
शासन का निर्देश मिलने के बाद से खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से बीजेपी व अन्य दलों की राय ली जा रही है, ताकि सही रिपोर्ट तैयार की जा सके। सूत्रों की माने तो इस माह तक शासन को रिपोर्ट भेज दी जायेगी। रिपोर्ट में बीजेपी की स्थिति अच्छी दिखाये जाने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-अयोध्या के बाद काशी की देव दीपावली को खास बनायेंगे सीएम योगी