
अब्बास अंसारी
वाराणसी. बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे इस सीट से संसदीय चुनाव लड़ सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से जो राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं उससे इस बात की अटकले लगने लगी है। सभी लोगों की निगाहे बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिक गयी है। मंगलवार को आजमगढ़ में बसपा सुप्रीमो की रैली को सफल बनाने के लिए बाहुबली मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने खास तैयारी की है। रैली सफल होने पर उन्हें इनाम मिल सकता है।
यह भी पढ़े:-त्योहार खत्म होते ही बस व ट्रेन में सीट के लिए मारामारी
मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए खास योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। वर्ष २०१७ में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने राजनीति में इंट्री की थी। अब्बास अंसारी ने घोसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी थी इसके बाद भी अब्बास अंसारी ने यह साबित किया था कि पिता की राजनीति विरासत वह संभाल सकते हैं। इसके बाद से ही मुख्तार अंसारी ने अपने बेटे अब्बास अंसारी को राजनीति में स्थापित करने के लिए जनसम्पर्क में उतार दिया है।
यह भी पढ़े:-Brijesh Singh के खिलाफ गवाह को नहीं मिली पर्याप्त सुरक्षा, कोर्ट ने दिया यह निर्देश
बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली को सफल बनाने के लिए लगायी सारी ताकत
बसपा सुप्रीमो मायावती की मुलायम के गढ़ आजमगढ़ में कुछ देर बाद होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए अब्बास अंसारी ने सारी ताकत लगायी है। पिछले कुछ दिनों से वह आजमगढ़ में रुक कर रैली को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क कर रहे हैं। बसपा सुप्रीमो की रैली में भारी भीड़ उमडऩे की संभावना है इसके बाद ही अब्बा अंसारी को इनाम मिल सकता है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव के लिए आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
बसपा के लिए बेहद खास हो गये हैं मुख्तार अंसारी
बसपा को कई दिग्गजों ने छोड़ दिया है, जिसके बाद से बसपा कमजोर हो गयी है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी इस बात को जानती है वह नगर निगम चुनाव के साथ बसपा को मजबूत करने में लगी है, जिससे संसदीय चुनाव में फिर से बसपा अपनी ताकत दिखा सके। बसपा के लिए मुख्तार अंसारी बड़ी ताकत बन गये हैं। वर्तमान समय में पूर्वांचल में बसपा के सबसे कद्दावर नेता बन चुके हैं। भीड़ जुटाने से लेकर फंड की व्यवस्था करना भी मुख्तार के जिम्मे है। चर्चाओं की माने तो बसपा के टिकट पर मुख्तार अंसारी घोसी व बेटे अब्बास अंसारी को आजमगढ़ सीट से संसदीय चुनाव लड़ा सकते हैं यह तभी संभव होगा जब मायावती पार्टी का टिकट देंगी। इसके लिए ही अंसारी बंधुओं ने रैली को सफल बनाने में सारी ताकत लगायी है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया के गढ़ में चुनाव लड़ेगी यह पार्टी, इनको बनाया जायेगा प्रत्याशी
Published on:
24 Oct 2017, 12:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.