
cbse exam 2019
वाराणसी. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार पहले इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुर होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा बाद में शुरू होगी। इसके लिए बनारस और चंदौली जिले के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार बनारस में लगभग पौने दो हजार ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।
इस साल 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी जो 29 मार्च तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और तीन अप्रैल तक चलेंगी। बता दें कि वाराणसी में 2018 में सीबीएसई में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 34335 परीक्षार्थी थे जिनके लिए जिले में 29 केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी केंद्रों की संख्या तो उतनी ही है बनारस में लेकिन छात्र संख्या में 1,738 का इजाफा हुआ है। वैसे इस बार बनारस और चंदौली के लिए दो कोआर्डिनेटर बना दिए गए हैं। इसमें एक तो सनबीम डॉलिम्स, रोहनिया के प्रधानाचार्य वीके मिश्र तो रहेंगे ही साथ ही उनके सहयोग के लिए सनबीम भगवानपुर की प्रधानाचार्य गुरमीत कौर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिश्र के पास बनारस के 50 स्कूलों के अलावा चंदौली के 30 विद्यालयों की जिम्मेदारी होगी जबकि कौर के जिम्मे बनारस के 80 स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि बनारस में सीबीएसई से संबद्ध कुल 130 जबकि चंदौली में 30 विद्यालय हैं।
कोआर्डिनेटर वीके मिश्र ने बताया कि बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 जनवरी से ही शुरू है जो 15 फरवरी तक पूरी हो जाएगी।
वाराणसी के पंजीकृत छात्र
वाराणसी में सीबीएसई दसवीं के छात्र-18312
बारहवीं के छात्र-17761
कुल- 36073
चंदौली में पंजीकृत छात्र
चंदौली में सीबीएसई दसवीं के छात्र-3416
दसवीं के छात्र-बारहवीं के छात्र-2426
कुल-5842
बनारस के परीक्षा केंद्र
1- सीएचएस ब्वायज
2-सीएचएस गर्ल्स
3-केवी डीएलडब्ल्यू
4-केवी बीएचयू
5-केवी 39जीटीसी
6-संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल
7-सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर
8-लिटिल फ्लावर हाउस ककरमत्ता
9- तुलसी विद्या निकेतन, नगवां
10 ग्लेनहिल स्कूल मंडुवाडीह
11- हर्मन माइनर स्कूल चौबेपुर
12- गुरुनानक इंग्लिश स्कूल, शिवपुर
13- डॉ एएल इशरत मेमोरियल सनबीम स्कूल, रोहनिया
14-उदय प्रताप पब्लिक स्कूल
15-इंटर नेशनल हिंदू स्कूल
16- सनबीम स्कूल लहरतारा
17-एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर
18-सनबीम एकेडमी, सामनेघाट
19-सनबीम स्कूल, वरुणा
20- दयावती मोदी एकेडमी, रामनगर
21-डीपीएस विशोखर
22-हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल
23- स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल,गड़वाघाट
24-जीवन दीप पब्लिक स्कूल, चांदमारी
25-आर्यन इंटरनेशनल अखरी
26-ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, बड़ा लालपुर
27-डीपीएस काशी
28-एशियन पब्लिक स्कूल अहरौली सदर
29-बीएनएस इंग्लिश स्कूल नरिया
चंदौली के परीक्षा केंद्र
1-केवी मुगलसराय चंदौली
2-लक्ष्मी पब्लिक स्कूल मुगलसराय
3-एसजी पब्लिक स्कूल मुगलसराय
4- यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबरी
5- सनबीम स्कूल मुगलसराय
Updated on:
05 Feb 2019 08:18 pm
Published on:
05 Feb 2019 08:18 pm
