
ठंड का कोल्ड अटैक
वाराणसी. ठंड ने अपना कोल्ड अटैक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को इस सीजन की सबसे अधिक ठंड पड़ी है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल को 30 तक बंद कर दिया गया है। जबकि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय को सुबह 9.30 से दोपहर 3 बजे तक ही खोलने को कहा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृज भूषण चौधरी ने ही स्कूल बंदी का आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़े:-पुलिस को मिलेगी राहत, इस काम के लिए खुलेगा नया थाना
आदेश में कहा गया है कि कक्षा 1 से 6 तक के बेसिक शिक्षा परिषद्, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई के सभी विद्यालयों को 27 से 30 दिसम्बर तक बंद किया जाता है। उक्त आदेश शीतलहर व अत्यधिक ठंड पडऩे के चलते जारी किया गया है, जिसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। बच्चों के अधिकांश स्कूलों में इस समय अवकाश चल रहा है जो स्कूल खुले होंगे उन्हें भी अब बंद करना होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी की मेयर की प्रतिष्ठा भी दांव पर , इस सीट के लिए पड़ रहे वोट
अब ठंड ने दिखायी है अपनी ताकत
अभी तक रात में भोर में ही अधिक ठंड पड़ रही थी, लेकिन मंगलवार से मौसम में बहुत बदलाव हुआ है। सुबह कोहरे छाने के साथ चल रही शीतलहर ने सबको हिला कर रख दिया है। दोपहर में धूप तो निकली है लेकिन शीतलहर के आगे उसकी ताकत कमजोर हो गयी। सूरज ढलने के साथ ही ठंड ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही ठंड को लेकर पूर्वानुमान जारी किया था जो सच साबित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में ठंड के बढऩे की आशंका जतायी है मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब ठंड का मौसम अपना असर दिखा रहा है। इसके पहले तक जितनी ठंड पडऩी चाहिए थी वह नहीं पड़ी है यदि अब भी ठंड नहीं पड़ती है तो इसका असर फसल पर भी पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-चौक पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर, 6 मोबाइल फोन बरामद
Published on:
26 Dec 2017, 7:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.