
weather alert
वाराणसी. पूर्वांचल में हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट हो चुकी है, जिससे लोग ठिठुरने पर विवश हो गये हैं। गुरुवार को सुबह बूंदाबांदी हुई है और आसमान में अभी तक बादल छाये हुए हैं, जिससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दोपहर के बाद मौसम खुल सकता है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-weather Alert-बारिश ने 6 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, मौसम में परिवर्तन की संभावना कम
जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में बदलाव हुआ है। 8 जनवरी को बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है। बीती देर रात भी पानी बरसा है, जिससे सुबह मौसम खुल नहीं पाया। मौसम विभाग ने पहले ही दो दिन बारिश होने की संभावना जतायी थी। बनारस में सिर्फ बारिश हुइ है, जबकि पूर्वांचल के कुछ जिलों में ओले पडऩे से फसलों को नुकसान हुआ है। बादल छाये रहने से अधितम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हुई है। आसमान जब साफ होगा तो न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी।
यह भी पढ़े:-स्कूल बंद है या खुले, डीएम ने जारी किया आदेश
एक साथ कई सिस्टम है सक्रिय
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो पूर्व की दिशा की तरफ बढ़ रहा है। एक ट्रफ रेखा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली होते हुए यूपी से गुजर रही है। दोनों ही सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो रहा है, जिससे संभावना है कि आज के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जायेगा। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि 9 जनवरी तक की मौसम का ऐसा हाल रहने की संभावना है। इसके बाद 10 जनवरी से आसमान साफ होगा और विक्षोभ का कोल्ड फ्रंट पूर्वांचल में पहुंचने लगेगा।
यह भी पढ़े:-संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI का पैनल जीता, ABVP को झटका
Published on:
09 Jan 2020 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
