2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने वाराणसी के विकास की परियोजनाओं का किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण, कहा सात वर्षों में काशी में हुआ विकास

CM Yogi Adityanath inspected devlopment works in Varanasi- वाराणसी में चौतरफा विकास का खाका खींच रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को विकास के कामों की गति और गुणवत्ता जानने के लिए रात में ग्राउंड जीरो पर उतरे। उन्होंने विकास के पूरे हो चुके कामों को देखा साथ ही विकास के चल रहे कामों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 6 Jul 2021, 9:26 AM IST

CM Yogi Adityanath inspected devlopment works in Varanasi

CM Yogi Adityanath inspected devlopment works in Varanasi

वाराणसी. CM Yogi Adityanath inspected devlopment works in Varanasi. वाराणसी में चौतरफा विकास का खाका खींच रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को विकास के कामों की गति और गुणवत्ता जानने के लिए रात में ग्राउंड जीरो पर उतरे। उन्होंने विकास के पूरे हो चुके कामों को देखा साथ ही विकास के चल रहे कामों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में काशी में रिकॉर्ड विकास परियोजनाएं आई और विकास हुआ है। 5-7 वर्षों में बड़े स्तर पर सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हुआ है। वर्षा के कारण जो सड़क खराब हुई है उन्हें तत्काल ठीक किया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने पांडेयपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में 18.94 करोड़ रुपए धनराशि लागत से निर्मित 50 बेड महिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग), 50.17 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वाराणसी गाजीपुर (आशापुर आरओबी ) मार्ग पर आरओबी थ्री लेन के निर्माण कार्य व 19.55 करोड़ रुपए से निर्मित गोदौलिया मल्टी लेवल दो पहिया पार्किंग की पूर्ण हो चुके विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

19.55 करोड़ की लागत से यह तैयार

19.55 करोड़ रुपए लागत से निर्मित मल्टी लेवल टू व्हीलर पार्किंग गोदौलिया के इस चार मंजिले सेमी ऑटोमेटिक पार्किंग में 375 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर 33 दुकानें भी बनी है। पर्यटन सुविधा केंद्र भी यहां मौजूद होगा। पेयजल व शौचालय की सुविधा भी यहां है। अप्रैल 2019 में इस पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य शुरू होकर गत 30 जून को पूरा हो चुका है। इस पार्किंग से गोदौलिया, दशाश्वमेध और काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले सैलानियों को सहूलियत हो जाएगी।

कल्चरल अपलिफ्टमेंट थ्रू ऑडियो विजुअल आईटी सलूशन परियोजना का हो रहा काम

वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा "कल्चरल अपलिफ्टमेंट थ्रू ऑडियो विजुअल आईटी सलूशन" परियोजना का भी काम किया जा रहा है जिसके तहत काशीवासियों एवं पर्यटकों को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर एवं गंगा आरती के महत्व को दर्शाने के लिए मंदिर अनुष्ठानों और गंगा आरती का लाइव प्रसारण शहर पर छह स्थानों पर एलईडी स्क्रीन द्वारा कराया जाएगा। यह छह स्थान होंगे राजघाट, अस्सी घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेध घाट, कैंट स्टेशन एवं गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग है।

काशी विश्वनाथ में किए दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए और विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य के प्रगति की स्थलीय निरीक्षण किया।पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में 18.94 करोड़ रुपए धनराशि लागत से निर्मित 50 बेड महिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग) के निर्माण से वरुणापार क्षेत्र (शहरी एवं ग्रामीण) क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों को आईसीयू, एसएनसीयू, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम के साथ-साथ प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन, जांच के लिए आधुनिक लैब, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। इस चिकित्सालय की स्थापना से शहरी क्षेत्र के वरुणापार की अतिरिक्त ग्राम स्तर से संदर्भित जटिल प्रसव व शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार सहित टीकाकरण की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: 7 तरह के विशेष पत्थरों से चमकेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, नक्काशी खंभे और मेहराब से तैयार मुख्य परिसर

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने लखनऊ समेत 6 शहरों में जानी लाइट हाउस की हकीकत, इस योजना में मिलेंगे कई लाभ

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश