2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम चुनाव के बाद सीएम योगी सरकार करेगी बड़ा धमाका

चुनाव परिणाम आने का इंतजार, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 20 Nov 2017, 4:11 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने नगर निगम चुनाव परिणाम आने के बाद बड़ा धमाका करने की तैयारी की है। सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव के चलते एक महत्वपूर्ण काम रुक गया था जिसे अब दिसम्बर में पूरा किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-सपा व कांग्रेस के लिए फजीहत बन सकती है यह पार्टी, बीजेपी भी वोटों में करेगी सेंधमारी


एक निजी चैनल पर दिये गये इंटरव्यू में सीएम योगी ने दावा किया है कि नगर निगम चुनाव के बाद बड़ा अभियान चलाने की तैयारी की गयी है। इस अभियान में किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जायेगा। दोषी सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सीएम योगी की बात से स्पष्ट हो गया है कि अब भू-माफियाओं के कब्जे से सरकारी या गरीब की जमीन को मुक्त करने के लिए अभियान चलाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सीएम योगी का अभियान कितना सफल होता है यह तो समय ही बतायेगा। सीएम योगी का अभियान सफल होता है तो भू-माफिया व अतिक्रमण किये लोगों पर गाज गिर जायेगी। अभियान फ्लाप हुआ तो एंटी रोमियो व एंटी चियर्स सेल जैसी हालत हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-इस टीचर को आप भी करेंगे सलाम, शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए दौड़ा दी दुरावल एक्सप्रेस

वरुणा कॉरीडोर पर किये गये अतिक्रमण को हटाने का बीजेपी विधायक ने किया था विरोध
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में वरुणा कॉरीडोर के किनारे बड़े स्तर पर अतिक्रमण किया गया है। बड़े-बड़े होटल तक बन गये हैं। सपा सरकार में इस अतिक्रमण को हटाने के लिए थोड़ा अभियान चलाया गया था जिसका बीजेपी के एक विधायक ने जमकर विरोध किया था और धरने तक पर बैठ गये थे। अब देखना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के अतिक्रमण ध्वस्त करने के अभियान का वरुणा कॉरीडोर पर कितना असर पड़ता है। भू-माफिया के अतिक्रमण के आगे सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार हार मान जायेगी या फिर बीजेपी विधायक को झटका देते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-जब अपराजिता को हटाने के लिए बीजेपी ने लगायी थी ताकत, पीएम मोदी से की थी अपील

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश