1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी की पुलिसकर्मियों को खास सौगात, इस भत्ते में की बढ़ोतरी

यूपी सरकार ने इस भत्ते में की बढ़ोतरी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Oct 2017, 5:15 PM IST

CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को खास सौगात दी है। यूपी सरकार ने पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से ही नयी व्यवस्था लागू की है। सपा सरकार के समय तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने पुलिस के लिए पिटारा खोला था अब योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए नया निर्देश जारी किया है।
यह भी पढ़े:-मायावती की रैली में लगा बाहुबली मुख्तार को झटका, अब्बास अंसारी नहीं कर पाये यह काम


सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। एसपी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक को बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। शासन के नये निर्देश के अनुसार पौष्टि आहार भत्त में 200 से लेकर 400 तक की बढ़ोतरी की है। अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस उपाधीक्षक को पहले 600 रुपया पौष्टिक भत्ता मिलता था जिसे बढ़ा कर अब 800 कर दिया गया है इसी तरह निरीक्षक से लेकर लिपिक वर्ग को 900 की जगह 1200 ,हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल को 1050 की जगह 1500 व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 950 की जगह 1350 रुपये भत्ता मिलेगा। यूपी सरकार के नये निर्देश से पुलिसकर्मियों को लाभ होगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की श्रद्धांजलि, गिरिजा देवी के नाम से होगा सांस्कृतिक संकुल

सीएम योगी सरकार में पुलिस पर है सबसे अधिक दबाव
सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में सबसे अधिक दबाव पुलिस पर है। यूपी में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगा कर ही बीजेपी ने सत्ता पर कब्जा किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गद्दी संभालने के बाद भी क्राइम पर कंट्रोल नहीं हो रहा था, जिसके बाद सीएम योगी ने पुलिस प्रशासन पर कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए दबाव बनाया हुआ है। पुलिस भी अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी है और कानून व्यवस्था में परिवर्तन साफ दिखायी दे रहा है। पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों को एनकाउंटर में मारा जा रहा है और जो फरार है उन्हें पकड़ कर जेल भेजने में जुटी है। सीएम योगी के नये निर्देश से पुलिस प्रशासन का उत्साह बढऩा तय है।
यह भी पढ़े:-अयोध्या के बाद काशी की देव दीपावली को खास बनायेंगे सीएम योगी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश