1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम चुनाव फतह के लिए शहर कांग्रेस ने तय की ये रणनीति

कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष की नीति, हर बूथ पर होंगे 20-20 यूथ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 20 Nov 2017, 3:47 PM IST

कांग्रेस लोगो

कांग्रेस लोगो

वाराणसी. नगर निगम चुनाव के लिए मतदान में महज छह दिन शेष हैं। ऐसे में कांग्रेस ने पार्टी की फतह के लिए नई रणनीति अख्तियार की है। दावा है कि इस नीति पर काम शुरू भी हो गया है। यह जानकारी पार्टी के नवनियुक्त कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष मणिंद्रनाथ मिश्र ने सोमवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि नई रणनीति के तहत शहर के सभी 90 वार्ड के हर बूथ के लिए 20-20 यूथ की तैनाती की जा रही है। ज्यादातर बूथ पर यूथ की टीम तैनात भी कर दी गई है। ये यूथ न केवल मतदाताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं बल्कि ये मतदान के दिन मतदाताओं को घरों से निकालने से लेकर मतदान तक के लिए प्रेरित करेंगे। इनका उद्देश्य पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना होगा।

एक के बाद एक महानगर में ही तीन-तीन पदाधिकारियों की नियुक्ति के सवाल पर मीडिया से मुखातिब मिश्र ने कहा कि महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी के एक वार्ड का प्रत्याशी होने की सूरत में ऐसा लगा कि शेष वार्डों पर वह समुचित ध्यान न दे पाएं इसलिए पार्टी ने मुझे कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। फिर अनुभवी दुर्गा प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है ताकि महानगर में पार्टी युवा जोश व पुरनियों के होश के साथ काम कर सके। इससे पार्टी को लाभ ही होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतरी है। कार्यवाहक अध्यक्ष ने दावा किया कि इस बार मेयर भी कांग्रेस का होगा और सदन में भी पार्टी का बहुमत होग।

कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए 23 नवंबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आ रहे हैं। गंगापुर और रामनगर के साथ काशी में भी उनकी सभा और जनसंपर्क का कार्यक्रम बनाया गया है। पार्टी की ओर से प्रदेश अध्य़क्ष के कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद 22 और संजय सिंह के 24 नवंबर को बनारस आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश