1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव मरीज मिले, महिला साइंटिस्ट का पिता और एक साल का बेटा हुआ संक्रमित

जिले में कोरोना के तीन केस रविवार को भी सामने आये हैं। बीएचयू में कोरोना टेस्टिंग लैब तीन दिनों के लिए सील किये जाने के बाद केजीएमयू भेजी गई 45 लोगों के सेम्पल में तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 May 2020, 4:39 PM IST

Driver of 108 got in touch with Corona positive in mp

COVID-19 in india : 108 का चालक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया, अस्पताल में भर्ती

वाराणसी. जिले में कोरोना के तीन केस रविवार को भी सामने आये हैं। बीएचयू में कोरोना टेस्टिंग लैब तीन दिनों के लिए सील किये जाने के बाद केजीएमयू भेजी गई 45 लोगों के सेम्पल में तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें एक मरीज तबलीगी जमात के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आ गया था। वहीं दो अन्य बीएचयू की महिला साइंटिस्ट के घर के लोग हैं। इनमें से एक उनका 1 वर्षीय पुत्र तथा दूसरे उनके 66 वर्षीय पिता हैं।

ये तीनों पहले से ही चिन्हित हॉटस्पॉट इलॉके से हैं। जिसमें एक मदनपुरा अन्य दो मैदागिन इलाके से हैं। जहां की महिला साइंटिस्ट बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में कार्यरत थी और कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी। अतः इनके लिए भी कोई नया हॉट स्पॉट नहीं बनाया जाएगा। आज इनको महिला साइंटिस्ट के साथ ही बीएचयू के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। जमात से जुड़े लोगों की बात करें तो कुल जमात से संबंधित पॉजिटिव केस अब बढ़कर 18 हो चुके हैं।

ये है जिले की स्थिति
बतादें की बनारस जिला रेड जोन में है। जिलाधिकारी ने बताया कि वाराणसी में अब तक कुल 64 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। 1 की मृत्यु व 9 लोग शनिवार तक डिस्चार्ज हो गए थे। रविवार को भी 4 और मरीज डिस्चार्ज किये जा रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 50 एक्टिव मामले हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश