30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजात ने दो दिन में कोरोना को हराया, बीएचयू में पूर्ण रूप से स्वस्थ महिला ने संक्रमित बच्ची को दिया था जन्म

जिले में कोरोना निगेटिव मां से जन्मी संक्रमित बच्ची की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मां और बच्ची की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 30 May 2021, 5:47 PM IST

नवजात ने दो दिन में कोरोना को हराया, बीएचयू में पूर्ण रूप से स्वस्थ महिला ने संक्रमित बच्ची को दिया था जन्म

नवजात ने दो दिन में कोरोना को हराया, बीएचयू में पूर्ण रूप से स्वस्थ महिला ने संक्रमित बच्ची को दिया था जन्म

वाराणसी. जिले में कोरोना (Corona Virus) निगेटिव मां से जन्मी संक्रमित बच्ची की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मां और बच्ची की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। चंदौली जिले की रहने वाली सुप्रिया प्रजापति 24 मई को बीएचयू अस्पताल में भर्ती हुई थीं। ऑपरेशन से पहले सुप्रिया का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनका ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के बाद सुप्रिया ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद जब उसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची का दोबारा टेस्ट किया गया को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई।

अस्पताल से किया डिस्चार्ज

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता ने इसे सामान्य घटना बताई। उन्होंने कहा कि मां और नवजात बच्ची की दोबारा कोरोना जांच में दोनो की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य थे। लिहाजा उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

पहले भी आए हैं ऐसे मामले

बीएचयू के जीव विज्ञानी प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि इसके पहले यूएस में भी इस तरह का मामला सामने आया था। जहां कोरोना नेगेटिव मां ने पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें: कोरोना से बचाव के लिए राजनेताओं का सेवा कार्य, अमेठी में स्मृति-राहुल पहुंचा रहे मदद, रायबरेली से सोनिया गांधी ने बढ़ाए मदद के हाथ

ये भी पढ़ें: अमेठी के लिए राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की बड़ी मदद, पूर्व सांसद ने भेजे 10 हजार मेडिकल किट तो स्मृति ने भेजे एन-95 मास्क

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग