
वाराणसी. केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्था के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए 29 दिसम्बर को परमपावन दलाई लामा बनारस में आयेंगे। दलाई लामा ही तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे, जिसमे देश दुनिया भर के प्रतिनिधि भाग लेंगे। संस्थान की वेबसाइट से इस आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा। यह जानकारी गुरुवार को कुलपति प्रो.गेशे नबांग समतेन ने संस्थान के संभोट भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
यह भी पढ़े:-इस चुनाव में हुआ गजब, गढ़ में सपा ने सपा को ही हराया
उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय चित्त विषय पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन बेहद खास होने वाला है इस सम्मेलन में देश से 150 व विदेश से 80 प्रतिनिधि भाग लेंगे। 29 दिसम्बर को 11.50 तक परमपावन तिब्बती शिक्षा संस्थान में पहुंच जायेंगे। इसके बाद ३० दिसम्बर को तीन दिवसीय अंतराराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यहां परमपावन दलाई लामा सभी को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद 31 दिसम्बर को सुबह 9 से दोपहर १२ बजे तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। नये साल के पहले दिन ही परमपावन संस्थान के स्र्वण जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 1 जनवरी को परमपावन का संबोधन होगा ओर फिर इसी दिन वह वापस लौट जायेंगे। इससे पूर्व वर्ष 2013 में परमपावन दलाई लामा तिब्बती शिक्षा संस्थान में आये थे। परम पावन की सुरक्षा को लेकर वीसी प्रो.नवांग समतेन ने कहा कि उनकी सुरक्षा को खतरा रहता है इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में परमपावन की सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये गये हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने कांग्रेस को फिर दिया तगड़ा झटका, इस सीट पर चुनाव जीत कर लहराया भगवा परचम
समारोह स्थल की हो रही भव्य ढंग से सजावट
तिब्बती संस्थान में ही समारोह स्थल की भव्य ढंग से सजावट की जा रही है। ५० फीट ऊंचा पंडाल बनाया जा रहा है इसके अतिरिक्त केन्द्रीय पुस्तकालय को भी चमकाया जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में परमपावन दलाई लामा की यात्रा को लेकर प्रो.नवांग समतेन ने कहा कि इस यात्रा से चीन को किसी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए। परमपावन का मानना है कि लोगों की मानसिक प्रवृत्ति को ही बदल कर दुनिया में सुधार लाया जा सकता है। चीन में भी परमपावन को मानने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने जीत ली हारी हुई बाजी, कांग्रेस की कमजोरी के चलते इस सीट पर मिली हार
सख्त सुरक्षा घेरे में रहेंगे परमपावन दलाई लामा
परमपावन दलाई लामा को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है इसके बाद भी उनकी सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। चीनी नागरिकों पर खास ध्यान दिया जायेगा। स्थानीय खुफिया विभाग के साथ आईबी के लोग भी सक्रिय हो गये हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता भी तिब्बती संस्थान में तैनात किया गया है। दलाई लामा की आंतरिक सुरक्षा उनके साथ तैनात जवान ही संभालेंगे। इसके अतिरिक्त बाहरी चक्र की सुरक्षा के लिए दो डिप्टी एसपी, चार थानेदार, 42 सब इंस्पेक्टर, 100 कांस्टेबल, दो कंपनी पीएससी भी तैनात की गयी है। डॉग स्क्वयॉड की टीम लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेगी। सीसीटीवी के साथ ड्रोन कैमरे से भी कार्यक्रम की निगहबानी की जायेगी।
यह भी पढ़े:-किसी चुनाव में नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, जब वोट मांगने के लिए प्रत्याशियो ने किया यह काम