
वाराणसी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने यूपी की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का दावा किया है लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में ही डिप्टी सीएम को कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ गया। शहर के विकास कार्य का जायजा लेने निकले डिप्टी सीएम की कार ही गड्ढें में फंस कर हिचकोले खाने लगी। इसके बाद डिप्टी सीएम ने वाहन रोक कर अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी है। उन्होंने कहा कि मेरे आने की सूचना पर जब यह हाल है तो बाद में क्या होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के बाहुबली नेता उदयभान करवरिया को मिली 10 दिन की पैरोल
बीजेपी के लिए बनारस के विकास का बहुत महत्व है। संसदीय चुनाव 2019 बनारस का विकास भी एक मुख्य मुद्दा होगा। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरका बनते ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का अभियान चलाया गया था उस समय बीजेपी के नेताओं ने प्रदेश की खराब सड़कों के लिए मायावती व अखिलेश यादव की सरकार को जिम्मेदार ठहराते थे लेकिन बीजेपी की सरकार बने हुए साल भर हो गये हैं लेकिन अभी तक पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की सड़क ही गड्ढ़ा मुक्त नहीं हो पायी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की कार जब चौकाघाट की सड़क में बने गड्ढें में हिचकोले खाने लगी तो उन्हें विकास की सही तस्वीर दिख गयी। इसके बाद कार से उतरे डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी। डिप्टी सीएम ने कहा कि सड़क का यह हाल है। इस पर संबंधित अधिकारी ने कहा कि मार्च में ही यहां की सड़क बनायी थी लेकिन पानी लगने के चलते खराब हो गयी है। डिप्टी सीएम के साथ खड़े बीजेपी के नेता ने कहा कि खराब सड़क के चलते दुर्घटना होने की संभावना है इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मेरे आने की सूचना के बाद भी यह हाल है तो बाद में क्या होगा। अधिकारी ने मौके पर तुरंत सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े:-बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष की के पति की दबंगई, सिनेमा हॉल पर कब्जा करने के लिए की तोडफ़ोड़
विकास के नाम पर अधिकारी कर रहे मजाक
पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस को वीवीआईपी क्षेत्र माना जाता है लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते विकास मजाक बन चुका है। काशी की सड़के पर गड्डे हैं और विभागीय लड़ाई व भ्रष्टाचार के चलते यहां की सड़क नहीं बन रही है। जिन क्षेत्रों में डिप्टी सीएम को जाना था वहां की सड़के एक सप्ताह पहले ही बनी थी लेकिन डिप्टी सीएम ने दूसरी सड़क से गये तो उनका वाहन पानी भरे गड्डे में फंस गया और सही तस्वीर सामने आ गयी।
यह भी पढ़े:-भाई-बहन ने मिलकर लिख दी सफलता की नयी गाथा, एक साथ पास कीUPSC की परीक्षा