1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, कहा बनारस बनेगा मॉडल जिला

युद्धस्तर पर काम करके विकास योजनाओं को किया जायेगा पूरा, काशी विश्वनाथ व बाबा भैरव मंदिर में जाकर टेका मत्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Nov 2019, 8:58 PM IST

DM Kaushal Raj Sharma

DM Kaushal Raj Sharma

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में 57 वें जिलाधिकारी के रुप में कौशल राज शर्मा ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेने से पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ, बाबा काल भैरव व मां अन्नपूर्णा मंदिर में जाकर दर्शन किया था। डीएम ने कहा कि युद्धस्तर पर अभियान चला कर विकास योजनाओं को पूरा कराया जायेगा। बनारस को मॉडल जिला बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़े:-छठ पूजा पर उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अध्र्य

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जायेगा। जनता की समस्या को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के साथ ही उन्हें योजनाओं को लाभ मिलेगा। डीएम ने कहा कि देव दिवाली व गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन कराने के साथ ही अयोध्या राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सांप्रदायिक सद्भाव को बनाये रखना मेरी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जिला पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है ऐसे में जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। देश व विदेश में बनारस पर्यटन का केन्द्र है, यहां पर पर्यटकों की सुविधा विस्तार पर भी काम किया जायेगा। काशी में होने वाले सामाजिक व आध्यात्मिक काम में जिला प्रशासन बढ़-चढ़ कर सहयोग करेगा। साथ ही कॉरीडोर व निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जायेगा।
यह भी पढ़े:-जानिए उन दो खास अधिकारियों को जिन्हें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मिली DM व SSP की जिम्मेदारी

वर्ष 2006 के आईएएस अफसर है कौशल राज शर्मा
कौशल राज शर्मा वर्ष 2006 बैच के आईएएस अफसर है। कौशल राज शर्मा का जन्म हरियाणा के भिवानी जनपद में हुआ है और इनका परिवार मूल रुप से राजस्थान का रहने वाला है। कौशल राज शर्मा लगातार ढाई साल तक लखनऊ के डीएम पद पर तैनात रह कर नया रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके अतिरिक्त बेरली व चित्रकुट में प्रोबेशनर के रुप में आईएएस की नौकरी की शुरूआत की थी। इसके बाद आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में उप जिलाधिकारी पद भी तैनात रहे। मुजफ्फरनगर, इलाहाबाद व कानपुर में भी डीएम रह चुके हैं।
यह भी पढ़े:-PM मोदी के बनारस में इतनी कटी थी बिजली कि लोगों को छोडऩा पड़ा था घर, सीएम योगी ने अधिकारी को किया डिमोट

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश