1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठगी के पैसे से एक बेटे का बना रहा था डाक्टर, दूसरे को रुस भेजने की थी तैयारी

जंसा पुलिस ने किया खुलासा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Oct 2017, 3:05 PM IST

जंसा पुलिस ने ठग विजय कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया

जंसा पुलिस ने ठग विजय कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया

वाराणसी. जंसा पुलिस ने एक ठग को पकड़ कर कई मामलों का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया ठग लोगों से धोखाधड़ी करके लाखों रुपये ऐंठ लेता था। ठगी कर कमाई गयी रकम से वह अपने एक बेटे का दाखिला एमबीबीएस में करा दिया था जबकि दूसरे बेटे को मेडिकल की पढ़ाई के लिए रुस भेजने की तैयारी में था। गुरुवार को एसपीआर अमित कुमार ने गिरोह के सरगना से जुड़ी बाते साझा की। पकड़े गये गिरोह के सरगना पर गैंगस्टर लगाया जायेगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में नहीं दिख रही सीएम योगी की हनक


एसपीआरए अमित कुमार के अनुसार जंसा पुलिस को कुछ लोगों ने एक ठग की जानकारी दी थी जो किसी को अतिरिक्त काम दिलाने, सरकार से अनुदान दिलाने आदि का झांसा देकर लाखों रुपये ठगी कर लेता था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जंसा पुलिस ने ठग की खोजबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने ठग विजय शंकर विश्वकर्मा, निवासी रीठी, थाना सिकरारा, जिला जौनपुर निवासी विजय से जुड़ी सारी जानकारी जुटायी। इसके बाद जंसा एसओ अनिल कुमार सिंह ने ठग विजय को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठग के पास से ९० हजार रुपये नगद, फर्जी सिम कार्ड के आधार पर लिए गया सिम, दो मोबाइल सेट भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में विजय ने ठगी से जुड़ी जानकारी दी है। विजय का साथी राणा प्रताप सिंह, निवासी सुगूलपुर थाना बक्सा, जिला जौनपुर फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े:-यूपी के कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, कहा मैने जाति के आधार पर बनवाया थानेदार

दर्जनों लोगों से की ठगी, कम लोगों ने ही पुलिस में दर्ज करायी शिकायत
एसपीआरए अमित कुमार ने बताय कि विजय कुमार विश्वकर्मा ने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है, लेकिन बहुत शर्म की वजह से बहुत कम लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि डा.आरएस चौहान से एक केमिकल फैक्ट्री में अतिरिक्त काम दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे थे, लेकिन चिकित्सक इसके झांसे में नहीं आये। इसी तरह डा.रमा सिंह पटेल को अतिरिक्त काम दिलाने के नाम पर ४.५ लाख रुपये ठग लिए थे। बड़ागांव के बड़े साइकिल व्यापारी को शासन ने अनुदान दिला कर २५० साइकिल वितरित कराने को आश्वासन दिया था बदले में समारोह कराने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की थी। फूलपुर निवासी दिलीप कुमार पटेल को आठ लाख रुपये अनुदान दिलाने के नाम पर 1.५ लाख रुपये ठगे थे। पुलिस का दावा है कि ठग गैंग के कई सदस्य अन्य राज्यों व जिलों में रह कर ठगी करते हैं, जिनकी भी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े:-अपना दल व सुभासपा में कौन पड़ेगा बीजेपी पर भारी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश