1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार, लोकार्पण से पहले बीजेपी ने महोत्सव के लिए किया सुपर-30 का गठन

काशी विश्वनाथ धाम अपने भव्य लोकार्पण के लिए बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। वह इस दिन काशीवासियों के विश्वनाथ मंदिर की सौगात देंगे। लोकार्पण के अगले एक महीने मकर संक्रांति तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Dec 2021, 11:28 AM IST

Kashi Vishwanath Corridor Construction Work Completed

Kashi Vishwanath Corridor Construction Work Completed

वाराणसी. काशी विश्वनाथ धाम अपने भव्य लोकार्पण के लिए बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। वह इस दिन काशीवासियों के विश्वनाथ मंदिर की सौगात देंगे। लोकार्पण के अगले एक महीने मकर संक्रांति तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस लोकार्पण के पश्चात एक महीने तक उत्सव का माहौल बनाने के लिए और इस परियोजना के बारे में जानकारी देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसमे देश के सभी महापौरों का सम्मेलन, मुख्यमंत्रीयो का सम्मेलन, सभी शास्त्रीय संगीत के घरानों का कार्यक्रम, विद्वानों का सम्मेलन, ट्रेड फेयर, बुक फेयर, यूथ फेस्टिवल, खेलकूद कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 10 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश है। तैयारियों की कमान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली है।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने इस बारे में कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों 13 दिसंबर को प्रस्तावित है। ये अपने आप में इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस कार्यक्रम को लेकर लगातार पर्यवेक्षण रहा है।

बीजेपी ने सुपर-30 का किया गठन

इधर, बीजेपी ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सुपर 30 बनाया है। इसमें पार्टी ने वाराणसी से आने वाले विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और संगठन के नेताओं को जिम्मेदारी दी है। संगठन की तैयारी भी अंतिम चरण में है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ धाम का महोत्सव आरम्भ हो जाएगा। डेढ़ माह तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान पूरी काशी दीपवली पर्व के भांति उत्सव में डूबी नजर आएगी।

सुपर-30 टीम

सुपर-30 टीम में धर्मार्थ कार्य, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को दी गई है। वहीं कोऑर्डिनेटर की भूमिका में होंगे। यह पद संगठन व जिला प्रशासन के बीच सेतु का काम करेगा। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, एमएलसी अशोक धवन, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह आदि को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम: देश-दुनिया में होगा आकर्षण का केंद्र, पीएम मोदी दिसंबर में करेंगे लोकार्पण

ये भी पढ़ें:बाबा विश्वनाथ के दर्शन की बदली व्यवस्था, 13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, रुकेंगे तीन दिन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश