1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी विश्वनाथ धाम: देश-दुनिया में होगा आकर्षण का केंद्र, पीएम मोदी दिसंबर में करेंगे लोकार्पण

Kashi Vishwanath Dham Inaugration in December by PM Modi- काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) परियोजना देश में आकर्षण का केंद्र होगा। पीएम मोदी दिसंबर में काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे देशभर में और ज्यादा भव्य बनाने के लिए सभी ज्योतिर्लिंगों, बड़े शिवालयों और देवालयों में भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 21 Nov 2021, 4:26 PM IST

Kashi Vishwanath Dham Inaugration in December by PM Modi

Kashi Vishwanath Dham Inaugration in December by PM Modi

वाराणसी. Kashi Vishwanath Dham Inaugration in December by pm modi . काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) परियोजना देश में आकर्षण का केंद्र होगा। पीएम मोदी दिसंबर में काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे देशभर में और ज्यादा भव्य बनाने के लिए सभी ज्योतिर्लिंगों, बड़े शिवालयों और देवालयों में भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिससे वहां मौजूद लोग काशी विश्वनाथ धाम की सुंदरता और भव्यता को देख सकें। उद्घाटन के बाद महीने भर चलने वाले समारोह का आयोजन किया जाएगा, जो कि 13 दिसंबर को संभावित रूप से निर्धारित है। 14 जनवरी, मकर संक्रांति तक शहर में मेगा उत्सव का आयोजन होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके आसपास का माहौल एक अलग ही रूप में बनेगा। इसी अवधि के दौरान सभी राज्यों के तीर्थयात्रियों के आगमन के लिए विशेष ट्रेनों और बसों का आयोजन किया जाएगा। केवीटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील वर्मा के अनुसार 700 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पहले चरण का 85 प्रतिशत निर्माण और परिष्करण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और शेष काम नवंबर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद परियोजना क्षेत्र उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा।

योजनाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी

वाराणसी के पुलिस आयुक्त, ए सतीश गणेश ने कहा, पुलिस ने मेगा समारोह के लिए यातायात और सुरक्षा योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए अभ्यास भी तेज कर दिया है। ऐसे स्थान जहां पहले से हेलीपैड हैं या जहां अस्थाई हेलीपैड हैं वहां संभावित स्थलों की जांच की गई है। वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उत्सव के समय के लिए यातायात योजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर के उद्घाटन से पहले सुरक्षा उपकरण और गैजेट्स की खरीद और उनके इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:देव दीपावली पर आकर्षण का केंद्र बनेंगी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, मां गंगा के साथ-साथ भक्तों को होंगे इनके दर्शन

ये भी पढ़ें: दो धर्मों के बालिग जोड़े की शादीशुदा जिंदगी में किसी को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश