1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव की तिथि घोषित, जानिए किस जिले में कब होगा मतदान

सभी दलों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, आसान नहीं है किसी का चुनाव जीतना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Oct 2017, 5:03 PM IST

Nagar Nigam Election 2017

Nagar Nigam Election 2017

वाराणसी. यूपी के सीएम योगी राज की पहली परीक्षा की तिथि घोषित हो गयी है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को निकाय चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। यूपी में कुल तीन चरणो में मतदान होगा और १ दिसम्बर को मतगणना होगी। पूर्वांचल के जिलो में होने वाले निकाय चुनाव की भी तिथि जारी हो चुकी है।
यह भी पढ़े:-मायावती की रैली में लगा बाहुबली मुख्तार को झटका, अब्बास अंसारी नहीं कर पाये यह काम


पहले चरण की वोटिंग २२, दूसरे चरण की वोटिंग २६ व तीसरे चरण की वोटिंग २९ नवम्बर को होगी। निकाय चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये गये हैं। बहुत आवश्यकता पडऩे पर ही केन्द्रीय बलों का चुनाव में सहयोग लिया जायेगा। निकाय चुनाव की तिथि जारी होते ही यूपी में अधिसूचना लग गयी है और अब सभी की निगाहे प्रत्याशी के नाम पर टिक गयी है, जो अब जारी हो सकती है। पूर्वांचल में इस बार बीजेपी, कांग्रेस, सपा व बसपा के साथ आप भी चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए चक्रव्यूह होगा तैयार, महागठबंधन का पहला ट्रायल इस सीट के मेयर चुनाव में

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में २६ नवम्बर को होगा मतदान
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में २६ नवम्बर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। संभावना जतायी गयी है कि पहली बार यहां के मेयर सीट पर सभी विरोधी दल एक प्रत्याशी को समर्थन दे सकते हैं, जिससे बीजेपी की जीत की राह आसान नहीं रह गयी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को झटका दे सकता है यह दल, लड़ सकता चुनाव

22 नवंबर को पूर्वांचल के इन जिलों में होगा मतदान
22 नवम्बर – कौशाम्बी, प्रतापगढ़, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र

26 नवम्बर को इन जिलों में मतदान
26 नवम्बर – इलाहाबाद, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, भदोही

29 नवम्बर को यहां होगा मतदान
29 नवम्बर–फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश