11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 Apex College की छात्राओं संग बदसलूकी का Video हुआ वायरल 

Apex College of Nursing परिसर में धरना देने वाली छात्राओँ संग कॉलेज प्रशासन की बदसलूकी का Video तेजी से Viral हो रहा है। यह वीडियो उन पीड़ित छात्राओं के आरोप को पूरी तरह से साबित कर रहा।

2 min read
Google source verification

image

Ajay Chaturvedi

Jul 09, 2017

Apex college girl students

Apex college girl students

वाराणसी.
फीस वापसी की मांग को लेकर Apex College of Nursing परिसर में धरना देने वाली छात्राओँ संग Collage Administration की Misbehave Video तेजी से Viral हो रहा है। यह वीडियो उन पीड़ित छात्राओं के आरोप को पूरी तरह से साबित कर रहा। छात्राएं शुक्रवार से ही चिल्ला चिल्ला कर कॉलेज प्रशासन पर बदसलूकी का आरोप लगा रही हैं मगर Varanasi Police और सिविल प्रशासन की कान पर जूं नहीं रेंग रहा।




बता दें कि National Nursing Council से अपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग की मान्यता संबंधी हकीकत सामने आने के बाद छात्राएं बुधवार से कॉलेज परिसर में धरना दे रही थीं। पहले ही दिन से उनके साथ लगातार बदसलूकी की जा रही थी। छात्राएं लगातार इसकी शिकायत कर रही थीं। लेकिन गुरुवार की रात तो उनके साथ हद हो गई जब कॉलेज प्रशासन ही नहीं संचालक परिवार मिल कर छात्राओं से भिड़ गया। उनकी आबरू के साथ खिलवाड़ किया गया। छात्र-छात्राओं को पीटा गया। इसमें ममता को सहित कई छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। ममता का आरोप है कि उसके पीठ और कमर पर किसी ने तेजाब डाल दिया है।


देखें वीडियो-


इससे आक्रोशित छात्रों और छात्राओं ने शुक्रवार की सुबह भिखारीपुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे भेलूपुर सीओ और एसीएम प्रथम ने छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया कि College को सील कर दिया जाएगा। इस पर जाम समाप्त हुआ। एसीएम व सीओ कॉलेज के चेयरमैन के चैंबर में गई। काफी देर तक गुफ्तगू की फिर बाहर निकल कर छात्राओं को ही घसीट कर Mahila Thana पहुंचा दिया। देर शाम उनके अभिभावकों को थाने बुला कर निजी मुचलके पर छोड़ा गया।


ये भी पढ़ें-धरनारतअपेक्स की छात्राओं का कॉलेजप्रशासन पर बदसलूकी का आरोप

शनिवार को ममता, शीबा और अन्य छात्राएं Sri Shiv Prasad Gupta Mandaliya Hospital में Medical कराने पहुंचीं थीं पर उनका मेडिकल नहीं हुआ। हालांकि इस मामले में पत्रिका ने CMO Dr. VB Singh से बात की तो उन्होंने कहा कि वह सीआईसी को फोन कर दे रहे हैं मेडिकल हो जाएगा। लेकिन छात्राओं का आरोप है कि उनका मेडिकल नहीं हुआ। इस बीच College Administration की पिटाई से गंभीर रूप से घायल ममता अस्पताल में भर्ती हो गई है। उसका इलाज चल रहा है।


ये भी पढ़ें

image

छात्राओं ने गुरुवार की रात की घटना का Video पत्रिका को भेजा है, जिसमें पूरी कहानी साफ साफ दिख रही है। छात्राओं का कहना है कि यह वीडियो वे एसीएम प्रथम और सीओ भेलूपुर को भी दिखाना चाहती थीं पर उन्होंने इसे देखना गवारा नहीं समझा।



ये भी पढ़ें-अपेक्सकॉलेज की छात्राओं की पिटाई,विरोध में कियाचक्का जाम

संबंधित खबरें


यह सब तब हो रहा है कि इन छात्राओँ को खुद Yogi Adityanath ने न्याय का भरोसा दिलाया है। सीएम के सचिव के निर्देश पर कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ Lanka Police Station में धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। ममता को 40 दिनों तक बंधक बनाने और परिवार सहित उसे जान से मारने की धमकी के मामले में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।



अब ये छात्र गुरुवार को हुई बदसलूकी के बाबत FIR दर्ज कराने का प्रयास कर रही हैं लेकिन रविवार तक उनका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।




ये भी पढ़ें

image