
निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर लगा छात्रा के साथ छेडख़ानी करने का आरोप
वाराणसी. बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ- रामेश्वर रोड़ स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर कक्षा चार में पढऩे वाली छात्रा के साथ छेडख़ानी करने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर परिजनों ने दोषी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्रा के साथ छेडख़ानी की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण भी स्कूल में पहुंच गये और कार्रवार्र की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-कही जरायम की दुनिया से कनेक्शन तो नहीं ठेकेदार विशाल सिंह की मौत का कारण
हरहुआ- रामेश्वर रोड़ स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढऩे वाली कक्षा चार की छात्रा के साथ प्रधानाचार्य कई दिनों से छेडख़ानी कर रहा था। छेडख़ानी से अजीज आकर छात्रा ने अपने परिजनों को प्रधानाचार्य के कृत्यों की जानकारी दी। शुक्रवार को परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य पर छेडख़ानी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी बीच छेडख़ानी की सूचना ग्रामीणों को हुई तो वह भी भारी संख्या में स्कूल पहुंच गये। पुलिस को भी मामले की जानकारी हुई तो स्थानीय थाना, चौकी के साथ डॉयल १०० नम्बर भी स्थिति को संभालने में जुट गये हैं। बताया जा रहा है कि परिजनों के साथ पीडि़त छात्रा भी स्कूल में है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई कीजायेगी।्र
यह भी पढ़े:-ठेकेदार विशाल सिंह की हत्या भी ऐसे शूटरों ने की, जानिए क्या है कहानी
स्कूलों में सुरक्षित नहीं है बच्च्चे
पिछले कुछ दिनों से स्कूलों में बच्चों के साथ जो घटना हुई है उससे साफ हो जाता है कि स्कूलों में भी बच्चे सुरक्षित नहीं है। हरियाणा में रेयान स्कूल में बच्चे की हत्या के बाद से ही स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लंबी बहस छिड़ी हुई है। अभी समस्य का समाधान हुआ भी नहीं है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कई मामले सामने आने से स्थिति की भयावता का पता चलता है।
यह भी पढ़े:-तो फिर वरुणा नदी की खुल जायेगी तकदीर, गंगा में भी आयेगी स्वच्छता
Published on:
14 Oct 2017, 12:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.