14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी

बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता

हत्यारोपी सुनील राठी की बात को बताया गलत, जानिए क्या है कहानी

Google source verification

वाराणसी. बागपत जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या को लेकर उसके भाई राजेश सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर सुपारी किंग का अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर बजरंगी के दर्जनों समर्थक मौजूद थे। चिता में आग लगने के बाद राजेश सिंह ने मीडिया से बात कर कई बातेे बतायी है।
यह भी पढ़े:-इस महिला को मिलेगी मुन्ना बजरंगी की विरासत, शमशान घाट पर हुआ खुलासा


राजेश सिंह से जब मीडिया ने पूछा कि हत्यारोपी सुनील राठी ने बयान दिया है कि जेल में मुन्ना बजरंगी ही पिस्टल लेकर गया था इस पर राजेश सिंह ने कहा कि उसका भाई मुन्ना बजरंगी शेर था यदि उसके हाथ में पिस्टल होती तो कोई नहीं बचता। सरकार ने साजिश करके जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या करा दी है यदि हिम्मत होती तो जेल से बाहर निकाल कर देखते तब पता चलता। परिजनों ने कहा कि जेल में मुन्ना बजरंगी पिस्टल लेकर नहीं गया था। बागपत जेल में जाने के बाद मुन्ना बजरंगी की बकायदे तलाशी करायी गयी थी इसके बाद बैरक में भेजा गया था। राजेश सिंह ने कहा कि सारी चाल प्रशासन की थी। साजिश के तहत ही बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था।
यह भी पढ़े:-इन दो लोगों की हत्या के बाद कमजोर हो गया था मुन्ना बजरंगी, अब कौन संभालेगा गैंग की कमान

Muuna Bajrangi Brother Rajesh singh
IMAGE CREDIT: Patrika

भाई ने कहा भाभी ने पहले बताया था कि जान का है खतरा
सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी के भाई राजेश सिंह ने कहा कि उनकी भाभी सीमा सिंह ने पहले ही प्रेस कांफ्रेंस करके अपने पति की जान का खतरा होने की बात कही थी लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। शासन को साजिश करके जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या करानी थी इसलिए बागपत जेल में भेजा गया था। यदि हिम्मत होती तो जेल के बाहर निकाल कर एनकाउंटर करने का प्रयास करते तब पता चलता कि क्या हो सकता था। मुन्ना बजरंगी के हाथ में पिस्टल हो तो कोई भी नहीं बच सकता था।
यह भी पढ़े:-तो क्या अपराधियों ने इस डर से सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी के सिर पर मारी थी गोली

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश