
वाराणसी. केन्द्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर अध्यादेश लाने की जानकारी मिलते ही मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया है। मुस्लिम महिलाओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा है साथ ही विरोधी दल पर भी निशाना साधा।
यह भी पढ़े:-36 दिन के अनशन पर नहीं दिया ध्यान तो महिला ने पेट्रोल डाल कर फूंक दी वॉल्वो बस
अल्पसंख्यक मोर्चा वाराणसी के बैनर तले मुस्लिम महिलाओं ने काली महाल में मिठाई खिला कर एक-दूसरे को बधाई दी है। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी सरकार ने हमारे हक में बड़ा निर्णय दिया है। हम लोगों को पूरा विश्वास है कि अध्यादेश अब सदन में पारित होकर पूर्णकालिक कानून बन जायेगा। महिलाओं ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने हम लोगों की समस्या को कभी नहीं सुना। तीन तलाक के नाम पर किस तरह से महिलाओं का उत्पीडऩ किया जाता है यह हम लोग जानते हैं। केन्द्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के साथ बड़ा न्याय किया है अब तीन तलाक के बहाने हम लोगों के अधिकार को कोई छीन नहीं पायेगा। इस अवसर पर बीजेपी अल्पसंख्या मोर्चा के कार्यकारिणी की सदस्य खुदैजा खातून, मंत्री शाहजहां बेगम आदि मुस्लिम महिला शामिल रही।
यह भी पढ़े:-फूलपुर पुलिस ने चार लुटरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लैपटाप बरामद
लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए बीजेपी ने खेला है बड़ा दांव
लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए बीजेपी ने बड़ा दांव खेल दिया है। बीजेपी जानती है कि अधिक मुस्लिमों का अधिक वोट पार्टी को नहीं मिलता है। यूपी चुनाव 2017 के पहले ही बीजेपी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने की बात कही थी इसके बाद यूपी में बीजेपी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। माना जाता है कि मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया था। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव के महागठबंधन को पटखनी देने के लिए बीजेपी को मुस्लिम महिलाओं के वोटों की जरूरत है इसलिए चुनाव के पहले ही तीन तलाक पर अध्यादेश लाया गया है।
यह भी पढ़े:-अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर महिला ने फूंक दी वॉल्वो बस, मचा हड़कंप