21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में NEET परीक्षार्थी गिरफ्तार, अंडरवियर में छिपाया मोबाइल, सिम कार्ड और प्रश्न पत्र

NEET-UG exam 2026: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में NEET परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी ने अंडरवियर में सिम कार्ड और पुराना प्रश्न पत्र छिपाया था, पूरी खबर पढ़िए…

2 min read
Google source verification
NEET UG Re Exam

सांकेतिक इमेज

NEET Student Arrest in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के दौरान एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। परीक्षा देने पहुंचे छात्र ने अंडरवियर में सिम कार्ड और मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पुराना प्रश्न पत्र छिपाया था। पुलिस ने बताया कि रविवार को वाराणसी में एक मेडिकल परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उसके संभावित सॉल्वर गैंग कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

तलाशी के समय पकड़ा गया छात्र

वाराणसी के मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले चेकिंग के दौरान संदिग्ध अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान अभ्यर्थी के अंडरगारमेंट्स से मोबाइल, सिम कार्ड, पुराना NEET प्रश्नपत्र और ग्लू बरामद हुआ। अवैध सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया का रहने वाला है छात्र

प्रतिबंधित सामान लेकर नीट परीक्षा देने पहुंचे छात्र की पहचान बलिया के रहने वाले प्रिंस दुबे के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ ने प्रिंस ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की कोचिंग कर रहा था और री-NEET परीक्षा देने वाराणसी आया था। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि छात्र किसी सॉल्वर गैंग या संगठित नकल गिरोह से जुड़ा है या नहीं। पुलिस उसके मोबाइल, सिम और अन्य बरामद सामग्री की भी गहन जांच कर रही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा

पेपर लीक के बाद दोबारा आयोजित री-NEET परीक्षा के लिए वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वाराणसी में कुल 25 हजार 678 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुरक्षा के लिहाज से पहली बार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की भी तैनाती की गई थी। परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन चेकिंग की गई। बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग और दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर भी जांच की गई।

परीक्षा के दौरान हल्के कपड़े पहनने का ड्रेस कोड लागू रहा, जबकि धार्मिक प्रतीकों और जरूरी वस्तुओं को निर्धारित शर्तों के तहत ही अनुमति दी गई। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ब्रीफिंग की गई थी। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में स्टेशनरी और फोटो कॉपी की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए थे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग