
वाराणसी. सूखे की आहट से परेशान किसानों के लिए शनिवार को दिन बड़ी राहत लेकर आया है। सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलायी है। बारिश के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। लोगों को इस बात की अधिक खुशी है कि आखिरकार आसमान से सौगात बरस ही गयी है।
यह भी पढ़े:-कांवड़ यात्रा में मदद करेगी ग्राम समिति, भक्तों के लिए किया जायेगा रूट डायवर्जन
लोगों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद कष्टकारी था। इतनी अधिक उमस थी कि सब परेशान हो गये थे। बीती रात से ही बादल छाये हुए थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। शनिवार को सुबह मौसम में बदलाव हुआ और झमाझम बारिश के साथ लोगों की गुड मार्निंग हुई। बारिश का क्रम एक बार शुरू हुआ तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। दोपहर तक हल्की बारिश का दौर जारी थी। बारिश से सबसे अधिक खुश किसान हुए हैं जिन्हें फसल के बर्बाद होने का डर सता रहा था। बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गयी थी। बारिश के बाद भी हो रही उमस से आगे अच्छी बरसात होने की उम्मीद को जिंदा रखा हुआ है।
यह भी पढ़े:-मां को मौत से बचाने में बेटी झुलसी, फिर भी बचा नहीं पायी जान
सड़के धंसी, हुआ जलभराव
बारिश के चलते कई जगहों पर सड़के धंस गयी है और नीचले इलाकों में जलभराव भी हुआ है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते कुछ स्कूलों में छुट्टी हो गयी थी जबकि कुछ स्कूल खुले हुए रहे।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद बाहुबलियों ने बदली रणनीति, लोकसभा चुनाव में यह बन रहा समीकरण
जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि इलाहाबाद से मानसून ट्रफ पास कर रहा है जिसका असर बनारस पर भी पड़ा है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। प्रो.पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर का एरिया बना था जो डिर्पेशन में तब्दील हो गया है। यदि इसका असर पूर्वांचल पर पड़ा तो अगले सप्ताह जमकर बारिश हो सकती है। 80 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता है जिसके कारण दिन भर तेज या हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल बारिश होने से किसानों को सबसे अधिक फायदा हुआ है।
यह भी पढ़े:-गजब एसएसपी के नाम से फर्जी पत्र लिख कर दो दरोगा के ट्रांसफर की रची साजिश