1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगली हाथियों को भगाने के लिए पहली बार बजाया गया डीजे, हुआ यह असर

वन विभाग ने भी हाथियों की निगरानी के लिए दो टीमों का गठन किया, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Nov 2019, 12:30 PM IST

DJ and Elephant

DJ and Elephant

वाराणसी. जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान गांव वालों ने ऐसी तरकीब निकाली कि किसी को विश्वास नहीं हुआ। सोनभद्र वन क्षेत्र के डूमरहर, रम्पाकुरर व मगरमाड़ गांव के लोगों ने रात भर डीजे बजाया। डीजे में शेर ही दहाड़ की सीडी लगायी गयी थी। रात भर डीजी में शेर की दहाड़ गूंजती रही और हाथियों ने गांव की तरफ रुख नहीं किया। हाथियों नहीं आने से गांव वालों ने राहत की सास ली।गांव वालों का कहना था कि पहली बार इस तरह का प्रयोग किया गया है जो सफल रहा।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव की इस खास रणनीति से बढ़ सकती है सपा की परेशानी

छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इन गांव के लोग 19 दिनों से सो नहीं पा रहे थे। जंगली हाथी गांव में आते थे और उत्पात मचाने के साथ लोगों की जान तक ले लेते थे। रविवार की रात को एक युवक को हाथियों ने कुचल कर मार दिया था। डीफओ और उनकी टीम के साथ पुलिसकर्मी भी लोगों की मदद करने में सक्रिय थे लेकिन हाथियों को गांव में प्रवेश करने से रोकना बहुत कठिन था। गांव वालों ने नयी तरकीब निकाली और डीजे पर शेर की दहाड़ वाली सीडी बजायी गयी। डीजे से जब शेर की दहाड़ निकाली तो हाथी भी गांव के बाहर ही रुक गये। आधी रात तक हाथी गांव में नहीं आये। इसके बाद गांव वालों ने डीजे बंद कर दिया। वन विभाग ने भी हाथियों की निगरानी के लिए दो टीमों का गठन किया है। दोनों टीमों की ड्यूटी 12-12 घंटों के लिए लगायी गयी है।
यह भी पढ़े:-जिसने किया सबसे अधिक खुलासा, उसी का हो गया तबादला

पहले ही बजाया गया होता डीजे तो बच सकती थी जान
गांव वालों का मानना है कि डीजे पर शेर की दहाड़ बहुत कारगर साबित हुई है यदि पहले ही इस तरकीब का प्रयोग किया गया होता तो युवक की जान बचायी जा सकती थी। जंगली हाथियों से लोगों की जान के साथ सम्पत्ति का भी खतरा रहता है। आम तौर पर जंगली हाथी रात में ही गांव में प्रवेश करते थे उनके सामने जो पड़ जाता था उसे नहीं छोड़ते थे। गांव वाले अब डीजे के सहारे ही हाथियों को गांव से दूर रखने की मुहिम में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव के इस बयान से सपा में मचेगी खलबली, बताया किस दल के साथ मिल कर लडऩा चाहते चुनाव