8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना के लिए सर्वे शुरू, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

प्रत्यके परिवार को साल भर मिलेगा पांच लाख का चिकित्सकीय बीमा, शहर के लोगों को अभी करना होगा इंतजार

3 min read
Google source verification
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान के लिए सर्वे शुरू हो गया है। योजना के प्रथम चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में ही सर्वे किया जा रहा है इसके लिए ग्राम सचिव, आशा व एनएनएम को लाभार्थियों का वैरिफिकेशन करने को कहा गया है। भारत सरकार ने आर्थिक सामाजिक जाति जनगणना के आधार पर ही लाभार्थियों का चयन किया है जिनका घर-घर जाकर वैरिफिकेशन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में कानून व्यवस्था पर सवाल, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ के साथ मारपीट





आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक साल के लिए पांच लाख तक का चिकित्सकीय बीमा मिलेगा। बीमा के तहत परिवार के लोग चयनित अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज करा सकेंगे। योजना सही ढंग से लागू होती है तो गरीबों के लिए बहुत ही लाभाकारी साबित होगी। संसदीय चुनाव 2019 को देखते हुए आयुष्मान योजना का महत्व और बढ़ जाता है। भारत सरकार ने आर्थिक सामाजिक जाति जनगणना के आधार पर लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करायी है। सूची में शामिल परिवार में कितने लोग है, कितने नये सदस्य शामिल हुए हैं या कितने सदस्य कम हो गये हैं। सूची में शामिल लोगों का नाम व पता सही है कि नहीं। इसका सत्यापन शुरू हो गया है जो पांच मई तक चलेगा। इसके बाद केन्द्र सरकार को सही रिपोर्ट मिल जायेगी। इसके बाद ही आयुष्मान योजना को जमीन पर उतारना संभव होगा।
यह भी पढ़े:-बड़ा खुलासा: यूपी बोर्ड ने हजारों फेल छात्रों को कर दिया पास, सरकार की बचा ली लाज

IMAGE CREDIT: Patrika

आयुष्मान योजना के तहत इन लोगों को मिलेगा लाभ
आयुष्मान योजना के तहत निम्न आय वर्ग, एससी व एसटी, भूमिहीन मजदूर, बेसहारा, दिव्यांग, जरूरतमंद आदि लोगों को योजना को लाभ दिया जायेगा। प्रथम चरण में ग्रामीण क्षेत्र में ही सर्वे किया जा रहा है शहर के लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़े:-विश्व का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर है पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस

यूपी के 1.18 करोड़ परिवार का चयन किया गया
देश में इस योजना के तहत 10 करोड़ परिवार को लाभ देने की योजना बनायी गयी है। यूपी की बात करें तो 1.18 करोड़ परिवार का चयन किया गया है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और बड़ी बीमारी हो जाने पर वह अपना व परिवार का इलाज कराने में सक्षम नहीं होते हैं। बनारस के 1 लाख दो हजार 3 सौ 82 परिवार को योजना का लाभ दिलाने की तैयारी है।
यह भी पढ़े:-उन्नाव रेप केस में सीबीआई की धीमी प्रगति से हाईकोर्ट नाखुश, रेप पीडि़ता की मां ने की यह मांग

बनारस के आठ ब्लाक के760 ग्राम पंचायत के 1132 गांव के लोगों को मिलेगा लाभ
बनारस के आठ ब्लाक चिरईगांव, चोलापुर, हरहुआ, बड़ागांव, पिंडरा, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ व आराजीलाइन ब्लाक के 760 ग्राम पंचायत के 1132 गांव में सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे के दौरान लाभर्थियों से परिवार की स्थिति राशन कार्ड, मोबाइल नम्बर आदि का विवरण मांगा जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी की योजना में साफ्टवेयर के जरिए किसी तरह का फर्जीवाड़ा रोकने का इंतजाम किया गया है।
यह भी पढ़े:-सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी ने कोर्ट में लगायी गुहार, पुलिस एनकाउंटर में मुझे मारना चाहती है

जानिए क्या कहा नोडल अधिकारी ने
आयुष्मान योजना के बनारस के नोडल अधिकरी व उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा.संजय राय ने बताया कि योजना के प्रथम चरण के लिए आठ ब्लाक के गांव में सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे रिपोर्ट को केन्द्र सरकार को भेज दिया जायेगा। अभी गांव में सर्वे करने की गाइडलान मिली है इसके बाद भारत सरकार से जैसे ही अन्य गाइडलाइन आती है उसी अनुसार कार्य किया जायेगा। डा.संजय राय ने कहा कि योजना को लागू करते ही गरीबों को इलाज की बड़ी सुविधा मिल जायेगी।
यह भी पढ़े:-वीडियो में देखें कैसे हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही थी शराब