
एससी एसटी एक्ट के विरोध में जलाया पीएम का पुतला
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटते हुए एससी/एसटी एक्ट को मूल रूप में लागू करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। विभिन्न संगठनों ने इस पर नाराजगी जताते हुए गुरुवार को भारत बंद का ऐलान किया तो पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में युवा वर्ग सुबह से ही सड़क पर उतर आया। शुरूआत की बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने। उन्होंने विश्वविद्यालय के आसपास के रास्तों को जाम कर दिया साथ ही प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। हालांकि एक्ट के विरोध के लिए उदय प्रताप कॉलेज के छात्र भी कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने एकत्र हो चुके हैं। वो यहां से जुलूस निकालने की तैयारी में है। उधर देश भर के सरकारी कर्मचारियों ने भी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
Published on:
06 Sept 2018 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
