3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी

राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी ने किया लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्राहलय का उद्घाटन

पूर्व पीएम के रामनगर स्थित पैतुक आवास पर सहेजी गयी है स्मृतियां, यूपी चुनाव के समय पीएम मोदी ने भी किया था दौरा

Google source verification

वाराणसी. राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री स्मृति संग्राहलय का उद्घाटन किया। पूर्व पीएम के पैतृक आवास पर ही सारी स्मृतियों को सहेज कर रखा गया है। यूपी चुनाव 2019 के समय खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने यहां का दौरा किया था। लोकसभा चुनाव 2019 से भी सीएम के इस दौरे को जोड़ कर देखा जा रहा है। यूपी चुनाव के समय जब बीजेपी की स्थिति कमजोर हो गयी थी तब पीएम मोदी ने तीन दिनों तक ताबड़तोड़ चुनावी दौरा किया था और रामनगर भी गये थे इसके बाद बीजेपी को सभी आठों सीटो पर विजय मिली थी। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन को पटखनी देने के लिए बनारस के वोटरों को सहेज कर रखने के लिए ही सीएम योगी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। रामनगर से निकल कर सीएम योगी सीधे सर्किट हाउस जायेंगे और वहां पर समीक्षा बैठक करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कार्यकर्ताओं के संग बैठक करेंगे। सीएम योगी के साथ स्वास्थ्य मंत्री सिद्र्धाथ नाथ सिंह भी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी से जुड़े व्यापारी संगठन ने किया सीएम योगी के आगमन का विरोध, कहा नजर नहीं आ रहा विकास