9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप पीड़िता को घर में घुसकर ने जिंदा जलाया, पहले कराया गया था गर्भपात

पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। लेकिन अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

2 min read
Google source verification
crime

रेप पीड़िता को घर में घुसकर ने जिंदा जलाया, पहले कराया गया था गर्भपात

वाराणसी/ जौनपुर. जिले के बदलापुर थाना इलाके से महज 100 मीटर की दूरी पर रेप पीड़िता किशोरी को घर में घुसकर जलाने की कोशिश की गई। 80 फीसदी जल चुकी पीड़िता का इलाज जिला असप्ताल में कराया जा रहा है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। लेकिन अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी न होने से परिजनों और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

बतादें कि बदलापुर थाना इलाके की रहने वाली किशोरी के साथ दस माह पहले तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई। आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ परिजनों ने बदलापुर थानें में मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए किशोरी का गर्भपात परिजनों की सहमति से कराया गया।

इधर युवती और उसके परिवार वालों पर मुकदमा वापस लेने का दवाब बना रहा दबंग परिवार किशोरी को मार देना चाहता था। गुरूवार की रात को युवती के माता और पिता किसी शादी समारोह में गये हुए थे। किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे तीन चार दबंग उसके घर में घुस आये और उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। किशोरी जलने लगी और आरोपी फरार हो गये। उसकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और उसे सबसे पहले सीएचसी में दाखिल कराया गया। किशोरी की हालत देखते हुए उसे जिलाअस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है।
दस महीने बाद भी आखिर क्यूं नहीं आरोपियों की गिरफ्तारी

हैरान करने वाली बात ये है कि दस महीन पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। मां के मुताबिक उसका गर्भपात तक कराया गया लेकिन इतने दिनों के बाद भी आखिर आरोपियों की गिरफ्तारी क्यूं नहीं की गई ये बड़ा सवाल है। जबकि आरोपियों के खिलाफ एक जून 2017 को मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस ने तीनों को फरार बताते हुए घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर चुप बैठ गई। पीड़िता की मां कई बार अधिकारियों से कार्रवाई करने को कहती रही लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। आखिरकार दबंगों ने युवती को जला डाला।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग