11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर शिव विवाहः बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा को चढ़ेगी सगुन की हल्दी

महाशिवरात्रि पर भोले की नगरी काशी में होगा श्री काशी विश्वनाथ और गौरा (मां पार्वती) का विवाह। इसके साक्षी बनेंगे समस्त काशीवासी जगह-जगह से शिव बारात निकलेगी। लेकिन विवाह की रस्म तो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ कुलपति तिवारी के आवास पर ही निभाई जाएगी। इसकी शुरूआत 27 फरवरी से हो जाएगी। यानी रविवार को बाबा भोलेनाथ को परंपरागत रूप से हल्दी-तेल लगाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
शिव विवाह उत्सव, बाबा विश्वनाथ को महिलाएं लगा रहीं हल्दी

शिव विवाह उत्सव, बाबा विश्वनाथ को महिलाएं लगा रहीं हल्दी

वाराणसी. महाशिवरात्रि (एक मार्च ) पर शिव-पार्वती विवाह का उत्सव 27 फरवरी रविवार से विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर आरंभ हो जाएगा। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत विग्रह पर हल्दी- तेल का अर्पण कर लोकाचार पूर्ण किया जाएगा।

रविवार संध्याबेला में (लगभग 7:00 बजे) भगवान शिव की प्रतिमा पर काशीवासी महिलाओं द्वारा लोकगीत गाते हुए हल्दी व तेल लगातार (चढाकर) परम्पराओं का निर्वाहन करेगें। इसके पूर्व बसंत पंचमी पर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की प्रतिमा के समक्ष तिलकोत्सव की परंपरा का निर्वाह किया गया था। हल्दी की रस्म के लिए गवनहिरयों की टोली संध्या बेला में महंत आवास पर जमा होगी। एक तरफ मंगल गीतों का गान के बीच बाबा को हल्दी लगाई जाएगी। यह रस्म महंत डा. कुलपति तिवारी के सानिध्य में होगी। मांगलिक गीतों से महंत आवास गुंजायमान होगा। ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच शिव-पार्वती के मंगल दाम्पत्य की कामना के गीत मुखर होंगे। हल्दी के पारंपरिक शिव गीतों में दुल्हे की खूबियों का बखान किया जाएगा। वहीं इन्हीं गीतों के जरिये भूतभावन महादेव को दूल्हन का ख्याल रखने की ताकीद भी दी जाएगी। महंत डा. कुलपति तिवारी ने बताया लोक मान्यताओं के अनुसार जिन लड़को और लड़कियों के विवाह में अड़चने आती है उनके बाबा को हल्दी अर्पण करने से लाभ मिलता है।

ये भी पढें- महाशिवरात्रि पर स्वर्णिम आभा से दमकेगा बाबा विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह

महंत आवास पर शिवांजलि में जुटेंगे स्थानीय कलाकार
बाबा के विवाहोत्सव पर टेढ़ीनीम महंत-आवास पर "शिवांजलि" के तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। प्रियंका पांडेय, रीता शर्मा सहित कई कलाकार इसमें भाग लेंगे। हल्दी के बाद महाशिवरात्रि की महानिशा के चारों प्रहर में महंत परिवार द्वारा की जाने वाली बाबा विश्वनाथ की आरती के विधान पूर्ण करने की तैयारी कर ली गई है। महंत परिवार के सदस्यों के मार्गदर्शन में बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती के विवाह का कर्मकांड पूर्ण परंपरानुसार पूर्ण किया जाएगा।

ये भी पढें- महाशिवरात्रि 2022 पर लगातार 44 घंटे मिलेगा बाबा विश्वनाथ का दर्शन