
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में भी लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। एक दबंग ने महिला के सिर पर पिस्टल सटा दी। सिगरा पुलिस में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी। इसके बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। डीजीपी ओपी सिंह ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाये। लेकिन बनारस पुलिस के लिए डीजीपी का आदेश भी महत्व नहीं रखता है।
यह भी पढ़े:-हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के छात्रों के तोडफ़ोड़ व हंगामे पर वीसी सख्त, कहा जुर्म किया है तो भुगतनी होगी सजा
सिगरा थाना क्षेत्र के विजयनगरम मार्केट में सरिता पांडेय गेस्ट हाउस चलाती है। महिला का आरोप है कि 15 जुलाई को इलाके के दबंग प्रेमचन्द्र मिश्रा का कुछ सामान ट्रैक्टर से आया था। ट्रैक्टर को सीधे गेस्ट हाउस में सामने खड़ा कर दिया गया था। सरिता मिश्रा का आरोप है कि उन्होंने जब ट्रैक्टर को गेस्ट हाउस के सामने से हटाने को कहा तो प्रेमचंद्र मिश्रा नाराज हो गये। पहले तो प्रेमचन्द्र ने पास में रखी कुर्सी उठायी और महिला को मारने के लिए दौड़ा। महिला ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो प्रेमचन्द्र मिश्रा ने पिस्टल निकाल कर सिर पर सटा दिया। दबंग ने महिला का गला भी दबाने का प्रयास किया। महिला ने खुद को किसी तरह से छुड़ाया और एसएसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने तुरंत ही मौके पर पुलिस भेजने की बात कही। १०० नम्बर डायल को भी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी का हस्तक्षेप नहीं होता तो पुलिस मुकदमा तक दर्ज नहीं करती। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दबंग आराम से क्षेत्र में घूम रहा है लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहती है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद सामने आया सबसे बड़ा सच, जेल से बाहर आने के बाद भी नहीं लड़ सकता था चुनाव
इसलिए एनकाउंटर के बाद कम नहीं हो रहे अपराध
सीएम योगी राज में अपराधियों पर सख्ती के लिए पुलिस लगातार एनकाउंटर कर रही है इसके बाद भी क्राइम ग्राफ में कमी नहीं आ रही है जिसकी मुख्य वजह पुलिस की ही कार्यशैली है। सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ हुई घटना कैद है लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करना चाहती है इससे साफ हो जाता है कि पुलिस खुद अपराध को बढ़ावा देने में जुटी है।
यह भी पढ़े:-बेटों के रहते हुए भी बेटी व बहुओं ने कंधा देकर पूरी की मां की अंतिम इच्छा, शामिल हुई गांव की महिलाएं