30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुल गई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम, 30 अक्टूबर तक सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, पांच प्वाइंट्स में जानें स्कीम की खास बातें

Soverign Gold Bond Scheme Open Gold Latest Price and Investment- त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे खास मौके पर निवेशकों को रिझाने के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई स्कीम शुरू हो चुकी है। इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond scheme) के जरिए सरकार सस्ता सोना बेचती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स स्कीम पांच दिनों तक खुला रहेगी और 30 अक्टूबर को बंद होगी।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 Oct 2021, 8:24 AM IST

Soverign Gold Bond Scheme Open Gold Latest Price and Investment

Soverign Gold Bond Scheme Open Gold Latest Price and Investment

वाराणसी. Soverign Gold Bond Scheme Open Gold Latest Price and Investment. त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे खास मौके पर निवेशकों को रिझाने के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई स्कीम शुरू हो चुकी है। इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond scheme) के जरिए सरकार सस्ता सोना बेचती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स स्कीम पांच दिनों तक खुला रहेगी और 30 अक्टूबर को बंद होगी। वाराणसी में 24 कैरेट सोने की कीमत 4,876 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 4,644 रुपये प्रति ग्राम है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के चलते यह कीमत और कम हो सकती है।

त्योहारों के दौरान गोल्ड की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में सस्ते रेट पर गोल्ड खरीदने का शानदार मौका निवेशकों के पास है। ये गोल्ड बॉन्ड स्कीम आठ साल में मेच्योर होंगे। फिजिकल गोल्ड खरीदे बगैर अगर आप भी रिटर्न का फायदा लेना चाहते हैं तो यह अच्छा विकल्प है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें

- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में ऑनलाइन पेमेंट पर हर ग्राम गोल्ड पर 50 रुपए की छूट मिलेगी।

- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, पोस्ट ऑफिस और स्टॉक एक्सचेंजों के जरिए की जाएगी।

- इन बॉन्ड्स को केंद्र सरकार की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जारी करेगा।

- बॉन्ड्स के मेच्योर होने की अवधि आठ साल होगी। इनवेस्टर्स को हर साल 2.50 फीसदी गारंटीड रिटर्न मिलेगा।

- सबसे खास बात यह कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेशकों को कम से कम एक ग्राम और ज्यादा से ज्यादा चार किलो गोल्ड खरीदना होगा।

ये भी पढ़ें: Gold and Silver Rate: सोने चांदी की कीमत में गिरावट थमी, जानें आज के रेट

ये भी पढ़ें: Lucknow 18Ct Gold Rate: सोने और चांदी के घटे दाम ,जानिए आज के दाम

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश