
Loot
वाराणसी. लंका थाना क्षेत्र डाफी टोल प्लाजा के पास भारे में बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मार ५६ हजार रूपये लूट लिए हैं। गोली लगने के बाद घायल चालक किसी तरह ट्रक को लेकर भागा। थोड़ा दूर जाने पर पीएससी की छावनी को थाना समझ कर ट्रक रोक दिया। इसके बाद चालक वही पर गिर पड़ा। पीएससी के जवानों ने खून से लथपथ चालक को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में किस तरह हुआ एससी/एसटी एक्ट का विरोध
रमना पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर डाफी टोल प्लाजा के पास हुई घटना से हड़कंप मच गया है। भोर में सीर गोवर्धन इलाके में ट्रक को रोक कर चालक राजू आलम (28) व खलासी नित्यक्रिया को करने चले गये। थोड़ी देर बाद चालक राजू व खलासी वापस आते हैं। ट्रक के पास दो बुलेट पर चार लोग सवार होकर पहुंचे। बुलेट सवार ने ट्रक चालक से पैसे देने को कहा। राजू ने इसका विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने राजू को लक्ष्य करके गोली चला दी। गोली सीधे राजू के सीने के पास धंस गयी। इसके बाद बदमाशों ने ट्रक में रखा 56 हजार रुपया निकाला और आराम से चलते बने। गोली से घायल राजू ने किसी तरह ट्रक को स्टार्ट किया और वहां से निकल पड़ा। थोड़ी दूर पर उसे पीएससी की छावनी दिखायी दी। राजू ने सोचा कि पुलिस चौकी है इसलिए ट्रक को रोक दिया। ट्रक के रुकते ही राजू वहां से गिर पड़ा। पीएससी के जवानों ने घायल चालक को देखा तो तुरंत ही उठा कर पास के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। इसके बाद ट्रक चालक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीएससी के जवानों ने ही लंका पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी है। मौके पर काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-गंगा के घटाव पर आने से मिली राहत, लोगों का पालायन जारी
पहले भी हो चुकी है लूट
डाफी टोल प्लाजा के पास पहले भी लूट की घटना हो चुकी है। कुछ दिन पहले बदमाशों ने ट्रक चालक से ८० हजार रुपये की लूट की थी। लूट की घटना देर रात या भोर में की जाती है ताकि पुलिस को पहुंचने में समय लगे। लंका पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द की घटना का खुलासा किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-एससी/एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दौरान आंदोलनकारी व दुकानदार में नोकझोंक, हाथापाई
Published on:
7 Sep 2018, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.