
सीएम योगी आदित्यनाथ
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सांस्कृतिक संकुल से बड़ा ऐलान किया है। पद्मविभूषण गिरिजा देवी के निधन पर सीएम योगी ने शोक जताया है और ऐलान किया कि सांस्कृतिक संकुल का नाम ठुमरी की रानी गिरिजा देवी के नाम से होगा। सीएम योगी ने इसके लिए जिला प्रशासन से सभी औपचारिकता पूर्ण करके प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा है।
यह भी पढ़े:-मायावती की रैली में लगा बाहुबली मुख्तार को झटका, अब्बास अंसारी नहीं कर पाये यह काम
सीएम योगी ने कहा कि सांस्कृतिक संकुल का सुन्दरीकरण के साथ सुविधाओं का भी विस्तार किया जायेगा। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए अपना संसदीय क्षेत्र काशी बेहद खास है इसके लिए विकास के लिए पीएम ने कई योजना चलायी है। पीएम चाहते हैं कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काशी की पहचान सबसे प्राचीनतम व आधुनिक नगरी के रुप में हो। काशी के विकास में शहर की प्राचीनता पर ध्यान दिया जा रहा है। शहर की पहचान बनाये रखने के साथ ही शहर को आधुनिक बनाने के लिए काम हो रहा है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव के लिए आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
काशी के तीज-त्योहार को सहेजने की जरूरत
सीएम योगी ने कहा कि काशी के तीज-त्योहार को सहेजने की जरूरत है। यहां के त्योहार अपने आप में अद्भृत होते हैं। काशी में अब देव दीपावली होने वाली है। मेरा प्रयास है कि मैं खुद देव दीपावली पर काशी आकर अद्भृत नजारा देखूं। हमारा प्रयास है कि इस बार देव दीपावली का त्योहार यादगार बनाया जाये। सीएम योगी ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से काशी के त्योहारों को संरक्षित किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के आगमन से पहले टला बड़ा हादसा, युवती ने डीएम पोर्टिको में किया आत्मदाह का प्रयास
दिसम्बर तक खुले शौच से मुक्त होगा जिला
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है, जिसमे सभी को सहयोग करना चाहिए। सांस्कृतिक संकुल से ही सीएम योगी ने काशी विद्यापीठ ब्लाक को खुले में शौच से मुक्त घोषित करते हुए कहा कि दिसम्बर तक जिला खुले शौच से मुक्त हो जायेगा। संकुल में उपस्थिति प्रधानाचार्यों से सीएम योगी ने कहा कि स्कूल के बच्चों व उनके अभिभावकों के अंदर स्वच्छता की अलख जगाये। सभी जागरूक हो जायेंगे तो प्रदेश से गंदगी खत्म हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की तरह बसपा सुप्रीमो मायावती ? का बयान साबित हो सकता मास्टर स्ट्रोक
सीएम योगी ने किया विरोधियों पर वार
सीएम योगी ने बिना किसी दल का नाम लिए ही विरोधियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमार सारकार किसी जाति व धर्म के लिए कार्य नहीं कर रही है। सभी जाति व धर्म का विकास हमारा लक्ष्य है। पूर्व सरकारों ने सालों में जो काम विकास नहीं किया था वह हम लोगों ने कुछ माह में करके दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। यूपी अब विकास की राह पर चला पड़ा है इसका और असर लोगों को जल्द दिखाया जायेगा।
यह भी पढ़े:-आजमगढ़ की रैली में मायावती ने कहा कि बीजेपी करवाना चाहती थी मेरी हत्या
Published on:
25 Oct 2017, 1:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.