29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : चटक धूप का हो गया आगाज ,मौसम का बदल रहा मिजाज, जारी हुए निर्देश

वाराणसी, कानपुर , लखनऊ मंडल में दिखा तेज धूप का प्रभाव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवार को निकली तेज धूप ने लोगों के गर्म कपड़े उतरवा दिए। पूरे प्रदेश में सिर्फ बलिया ही एक मात्र जिला था, जहां दिन के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ सहित अधिकतर जिलों में अधिकतम पारा 27 डिग्री के पार गया। प्रदेश में दिन के समय सबसे अधिक गर्मी लखनऊ, कानपुर, बहराइच, आगरा और मुरादाबाद में पड़ी। बीती रात को वाराणसी, बलिया, प्रयागराज में गर्मी रही, जहां न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया।

लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार
आंचलिक मौसम केन्द्र लखनऊ के पूर्वानुमान शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम सूखा रहेगा। लखनऊ में सुबह हल्का कोहरा पड़ेगा। दोपहर को तेज धूप निकलेगी। यहां दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री रिकार्ड होगा। उधर मौसम के जानकारों के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज धूप निकलेगी। रात और सुबह के समय तेज हवाएं चलने से ठंड रहेगी।

कानपुर, बहराइच, मुरादाबाद सबसे अधिक गर्म रहा

लखनऊ में सुबह हल्की धुंध रही। दोपहर को तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह लगभग सामान्य था। यहां रात का तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर था। प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक गर्मी कानपुर, बहराइच, मुरादाबाद और आगरा में पड़ी।

यह भी पढ़े : रसोई से गायब लहसुन ,फुटकर बाजार में 500 रुपये किलो बिक रहा लहसुन

इन सभी जिलों में अधिकतम पारा 27 डिग्री के पार था। इसके विपरीत बलिया में दोपहर को सबसे अधिक ठंड पड़ी जहां अधिकतम पारा 22 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे था। बीती रात को सबसे अधिक गर्मी वाराणसी, बलिया और प्रयागराज में पड़ी।

यह भी पढ़े : बेटी के जन्म के समय अब 2000 रुपए की बजाय मिलेंगे 5000 रुपए, जाने नई योजना

प्रयागराज में न्यूनतम पारा 17.7 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री ऊपर था। नजीबाबाद और मुरादाबाद में रात को कड़ाके की ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.8 व 9.8 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 2.2 डिग्री व 2.5 डिग्री नीचे था।


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग